लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय भाजपा पार्षद की याचिका पर सुनवाई करेगा

By भाषा | Updated: January 21, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी उच्चतम न्यायालय ने भाजपा के एक पार्षद की उस याचिका पर सुनवाई करने की बृहस्पतिवार को सहमति व्यक्त की जिसमें उन्होंने ग्रेटर मुंबई नगर निगम (एमसीजीएम) में उनकी पार्टी के दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते विपक्ष के नेता (एलओपी) का पद उन्हें दिये जाने का अनुरोध किया है, जो वर्तमान में कांग्रेस के एक सदस्य के पास है।

नागरिक निकाय में, शिवसेना 84 निर्वाचित पार्षदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है और उसके बाद क्रमशः भाजपा और कांग्रेस हैं जिनके पास क्रमशः 82 और 31 सदस्य हैं।

हालांकि, विपक्ष के नेता का पद कांग्रेस पार्टी के पास है क्योंकि भाजपा ने 2017 में शिवसेना के साथ उसके तत्कालीन गठबंधन के कारण इसे लेने से इनकार कर दिया था।

स्थिति को ‘‘असंगत’’ पाते हुए प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायामूर्ति वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने भाजपा नेता प्रभाकर तुकाराम शिंदे की याचिका की सुनवाई करने पर सहमति जताई । शिंदे की याचिका को बम्बई उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर