लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने शुभेंदु अधिकारी से ममता बनर्जी की याचिका के संबंध में कहा, 'हम आपको मनचाहे हाईकोर्ट में केस की सुनवाई की अनुमति नहीं दे सकते हैं' जानिए क्या है मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 2, 2022 22:12 IST

सुप्रीम कोर्ट ने शुभेंदु अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनाव याचिका को कलकत्ता हाईकोर्ट से ट्रांसफर किये जाने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि आपको अदालत पर भरोसा होना चाहिए, आप ऐसा क्यों सोचते हैं कि कलकत्ता हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई सही तरीके से नहीं होगी तो यह न्याय व्यवस्था का अपमान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट से बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी को लगा भारी झटकासुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की याचिका कलकत्ता हाईकोर्ट से ट्रांसफर करने की याचिका को खारिज कियाममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी से मिली हार को चुनौती दी है

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनाव याचिका को कलकत्ता हाईकोर्ट से ट्रांसफर किये जाने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हम अपने मनपसंद हाईकोर्ट में केस को ट्रांसफर किये जाने की मांग से सहमत नहीं हैं। आपके द्वारा केस के स्थानांतण वाली याचिका को हम विचार करने योग्य नहीं मानते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कहा कि आपको अदालत पर भरोसा होना चाहिए, आप ऐसा क्यों सोचते हैं कि कलकत्ता हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई सही तरीके से नहीं होगी। अगर आप इस मामले को संदेह की दृष्टि से देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप पूरी न्याय व्यवस्था को शक की निगाह से देख रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट की इस कड़ी टिप्पणी के बाद शुभेंदु अधिकारी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कोर्ट से खेद जताते हुए याचिका को वापस ले लिया। शुभेंदु की याचिका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नंदीग्राम सीट से उनके निर्वाचन को खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर की याचिका के खिलाफ में थी।

बंगाल में नेता विपक्ष की भूमिका निभा रहे अधिकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका को कलकत्ता हाईकोर्ट से किसी अन्य हाईकोर्ट में ट्रांसफर करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे थे। दरअसल पिछले साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हरा दिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से शुभेंदु की जीत को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है।

सुप्रीम कोर्ट में शुभेंदु की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने उनके वकील हरीश साल्वे से कहा, "कानूनी तौर पर याचिका के सुनवाई का अधिकार क्षेत्र कलकत्ता हाईकोर्ट के दायरे में आता है। उन्हें ही इस मामले की सुनवाई करने दीजिए। हम केवल आपकी पसंद और नापंसद के आधार पर मामले की सुनवाई के लिए किसी दूसरे हाईकोर्ट के चयन का विकल्प नहीं दे सकते हैं।"

जस्टिस डीवाई चंद्रूचूड़ ने कहा, "अगर हम आपकी याचिका पर सुनवाई करते हुए केस को कलकत्ता हाईकोर्ट से बाहर किसी अन्य कोर्ट में ट्रांसफर करते हैं तो इससे हाईकोर्ट में हमारे विश्वास की कमी का संदेश जाएगा और हम जनता के बीच इस तरह का कोई संदेश नहीं पहुंचाना चाहते हैं कि हमारा हाईकोर्ट पर भरोसा नहीं है।"

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "अगर आपके पास याचिका को किसी अन्य हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए कोई वाजिब तर्क है तो उसे पेश करें, यूं कि आप इच्छा करें और हम आदेश जारी करें, ऐसा नहीं हो सकता है। मामले की सुनवाई कलकत्ता हाईकोर्ट ही करेगा।"

कोर्ट के सामने शुभेंदु अधिकारी के वकील हरीश साल्वे ने कहा, "अगर कोई जज किसी के पक्ष में फैसला नहीं सुनाता है तो सबके लिए परेशानी भरा माहौल खड़ा हो जाता है।" जिस पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने कहा, "अब हम इस मामले में कुछ नहीं देखेंगे। कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू होने दीजिए, अगर गवाह वहां सहज नहीं रहते तो फिर आप इस ओर अदालत का ध्यान दिलाइयेगा।"

सुप्रीम कोर्ट के बेंच द्वारा दिये गये इस सुझाव को स्वीकार करते हुए शुभेंदु अधिकारी के वकील हरीश साल्वे ने अपनी याचिका को वापस ले ली। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीममता बनर्जीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावनंदिगमासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?