लाइव न्यूज़ :

'बाल यौन शोषण सामग्री' को डाउनलोड करना, देखना POCSO के तहत अपराध है: सुप्रीम कोर्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 23, 2024 12:09 IST

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 23 सितंबर को एक अहम फैसले में कहा कि बच्चों से जुड़ी यौन दुर्व्यवहार वाली सामग्री को डाउनलोड करना और देखना यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत अपराध है।

Open in App
ठळक मुद्दे बच्चों से जुड़ी यौन दुर्व्यवहार वाली सामग्री को डाउनलोड करना और देखना अपराधसुप्रीम कोर्ट ने पलटा मद्रास उच्च न्यायालय का फैसलाभारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने सुनाया फैसला

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 23 सितंबर को एक अहम फैसले में कहा कि बच्चों से जुड़ी यौन दुर्व्यवहार वाली सामग्री को डाउनलोड करना और देखना यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत अपराध है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि केवल चाइल्ड पोर्नोग्राफी को डाउनलोड करना और देखना POCSO अधिनियम के तहत अपराध नहीं है। 

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि उच्च न्यायालय ने निर्णय पारित करते हुए "गंभीर त्रुटि" की है। सर्वोच्च न्यायालय ने संसद को "बाल पोर्नोग्राफी" शब्द को "बाल यौन शोषण और अपमानजनक सामग्री" से बदलने के लिए POCSO अधिनियम में संशोधन करने वाला कानून लाने का सुझाव दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि संशोधन के लागू होने तक, केंद्र सरकार इस आशय का अध्यादेश ला सकती है और सभी अदालतों को "बाल पोर्नोग्राफी" शब्द का उपयोग न करने का निर्देश दिया। 

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश क्या था?

सुप्रीम कोर्ट मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुना रहा था, जिसके तहत कोर्ट ने कहा था कि 'केवल चाइल्ड पोर्न देखना' POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियमों के तहत अपराध नहीं है। 

11 जनवरी को, मद्रास हाईकोर्ट ने चेन्नई के 28 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी थी, जिस पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी डाउनलोड करने और देखने का आरोप था, यह देखते हुए कि निजी तौर पर ऐसी स्पष्ट सामग्री देखना POCSO अधिनियम के दायरे में नहीं आएगा। सुप्रीम कोर्ट ने आज उस व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही बहाल कर दी।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टयौन उत्पीड़नMadras High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो