लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाने से किया इनकार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 13, 2022 14:08 IST

यूपी सहित विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा वो बुलडोजर कार्रवाई को रोकने के लिए कोई भी देशव्यापी आदेश नहीं पारित नहीं कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर देशव्यापी रोक लगाने संबंधी आदेश पारित करने से इनकार कियाकोर्ट ने कहा कि सरकार द्वारा कानून के शासन का पालन किया जाना चाहिए, इसमें कोई विवाद नहीं हैलेकिन हम आदेश पारित करके कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं रोक सकते हैं

दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों द्वारा की जा रही बुलडोजर कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाने से किया स्पष्ट इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वो बुलडोजर कार्रवाई को रोकने के लिए कोई भी देशव्यापी आदेश नहीं पारित नहीं कर सकता है।

इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि वह जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा बुलडोजर एक्शन के खिलाफ दायर की गई याचिका पर 10 अगस्त को सुनवाई करेगी।

इसके साथ ही बेंच ने यह भी कहा, "सरकार द्वारा कानून के शासन का पालन किया जाना चाहिए, इस विषय में कोई विवाद नहीं है। लेकिन क्या हम ऐसे मामले में देशव्यापी आदेश पारित कर सकते हैं? अगर हम इस तरह के सर्वव्यापी आदेश पारित करते हैं, तो क्या हम प्राशासनिक अधिकारियों को नियमों और कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं रोकेंगे।"

देश की सर्वोच्च अदालत ये आदेश विभिन्न मुस्लिम बॉडी द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया। जिसमें कोर्ट से मांग की गई थी कि वो उत्तर प्रदेश सरकार सहित मध्य प्रदेश और गुजरात सहित देश की अन्य राज्य सरकारों को निर्देश पारित करे कि हालिया हिंसा में शामिल कथित आरोपियों की अचल संपत्तियों को नहीं तोड़ा जाए।

इस मामले में कानपुर और प्रयागराज जिला प्रशासन की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और उत्तर प्रदेश सरकारी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील रखी। वहीं याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे पेश हुए। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टउत्तर प्रदेश समाचारप्रयागराजकानपुरHarish Salve
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए