लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा पर कहा, "हम कानून-व्यवस्था अपने हाथ में नहीं ले सकते, राज्य सरकार स्थिति पर ध्यान दे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 10, 2023 14:57 IST

सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में बीते 3 मई से चल रही हिंसा के संबंध में सोमवार को कहा कि वह राज्य के कानून-व्यवस्था को अपने नियंत्रण में नहीं ले सकता है। राज्य की निर्वाचित सरकार को इसका ध्यान रखना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा पर कहा कि वह राज्य के कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में नहीं ले सकताचीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा कि हम नहीं चाहते कि कोर्ट के कारण स्थिति खराब होचीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच दायर याचिकाओं पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगी

नयी दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में बीते 3 मई से चल रही हिंसा के संबंध में सोमवार को कहा कि वह राज्य के कानून-व्यवस्था को अपने नियंत्रण में नहीं ले सकता और न ही अपने समक्ष चल रही कार्यवाही से हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति और बिगड़ने देगा। मणिपुर समस्या से संबंधित एक मामले को उठाते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने विभिन्न पार्टियों से इस समस्या के ठोस और सकारात्मक सुझाव की मांग की है।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक मणिपुर के विषय में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा, "हम नहीं चाहते कि इस कार्यवाही या अदालत के हस्तक्षेप से स्थिति खराब हो या हिंसा को बढ़ावा मिले। हम मणिपुर में खराब हुए कानून व्यवस्था को अपने नियंत्रण में नहीं ले सकते हैं। निर्वाचित सरकार को हर चीज का ध्यान रखना चाहिए।"

देश की शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी तब की, जब मणिपुर ट्राइबल फोरम और अन्य की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंसाल्वेस ने राज्य में कुकी की हत्याओं का मुद्दा कोर्ट के समक्ष उठाया।

वकील कॉलिन गोंसाल्वेस ने कोर्ट के समक्ष कहा, "मणिपुर में कुकी समुदाय के खिलाफ हिंसा राज्य प्रायोजित है।"

इसके जवाब में चीफ जस्टिस की बेंच ने कहा, "यह विषय बेहद गंभीर है और हमें इसे पक्षपातपूर्ण तरीके से नहीं देखना चाहिए। हम इस समले पर किसी ठोस सुझावों के उपर विचार करने के लिए तैयार हैं।"

वहीं मणिपुर सरकार की ओर से कोर्ट में पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस के सामने राज्य के ताजा हालात के विषय में एक रिपोर्ट पेश की, जिसके बाद अदालत ने वकील कॉलिन गोंसाल्वेस से कहा कि वो कुछ ठोस सुझाव दें ताकि अदालत इस संबंध में किसी निर्णायक स्थिति में पहुंच सके।

पीठ ने वकील कॉलिन गोंसाल्वेस से कहा, ''आप भी मौजूदा स्थिति के संबंध में पेश की गई रिपोर्ट पर नजर डालें और कुछ ठोस सकारात्मक सुझाव के साथ हमारे पास वापस आएं।''

जिसके बाद वकील गोंसाल्वेस ने कहा कि मणिपुर में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिसूचित सशस्त्र समूहों द्वारा हिंसा में वृद्धि हुई है और राज्य द्वारा उनका इस्तेमाल आदिवासियों के खिलाफ किया जा रहा है।

पीठ ने कहा, "यह वह मंच नहीं है, जहां हम ऐसी बाते करते हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के प्रति सभी को सचेत रहना चाहिए। हम कानून और व्यवस्था नहीं चला सकते, लेकिन चुनी हुई सरकार तो ऐसा कर सकती है।"

इसके बाद चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने वकील कॉलिन गोंसाल्वेस और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह इस मामले पर 11 जुलाई यानी मंगलवार को सुनवाई करेंगे।

इसके साथ ही कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वो मंगलवार को बताएं कि सरकार ने पुलिस स्टेशनों से बड़ी संख्या में छीने गये हथियारों के संबंध में क्या कार्रवाई की है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टमणिपुरTushar Mehta
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी