लाइव न्यूज़ :

रेप के आरोपी को बेल मिलने के बाद 'भैया इज बैक' का होर्डिंग लगाने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दी सख्त हिदायत

By विनीत कुमार | Updated: April 12, 2022 08:11 IST

मध्य प्रदेश की एक महिला ने रेप के आरोपी को हाई कोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है। महिला ने कोर्ट को बताया कि आरोपी को जमानत मिलने के बाद 'भैया इज बैक' के होर्डिंग्स लगाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देरेप के आरोपी शुभांग गोंटिया को जमानत दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पीड़ित मामला।मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने नवंबर में आरोपी को जमानत दे दी थी, शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप।पीड़ित महिला ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आरोपी को जमानत दिए जाने के बाद 'भैया इज बैक' के होर्डिंग्स कई जगह लगाए गए।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में रेप केस के आरोपी एक छात्र नेता को जमानत मिलने के बाद 'भैया इज बैक' के कई होर्डिंग लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। मध्य प्रदेश की पीड़ित महिला ने जमानत का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है। 

इसी की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी के जश्न को लेकर सख्त टिप्पणी की। महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया और गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया।

मामले की सुनवाई कर रही चीफ जस्टिस एनवी रमण की पीठ में शामिल जस्टिस हिमा कोहली ने आरोपी के वकील से पूछा, 'भैया इज बैक लिखे होर्डिंग लगे हैं। आप किस बात का जश्न मना रहे हैं।' इस पर चीफ जस्टिस ने भी पूछा, 'ये भैया इज बैक क्या है। अपने भैया को इस एक हफ्ते सावधान रहने को कहिए।'

ABVP से जुड़ा है आरोपी शुभांग गोटिया

मामले में आरोपी शुभांग गोंटिया भाजपा के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा एबीवीपी से जुड़ा है। महिला ने आरोपी की जमानत के खिलाफ याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने 'भैया इज बैक' वाले होर्डिंग्स की जानकारी दी थी।

याचिका पर कोर्ट ने आरोपी शुभांग गोंटिया को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनकी जमानत रद्द कर दी जाए। कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से भी इस संबंध में जवाब मांगा है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नवंबर में शुभांग गोंटिया को जमानत दी थी।

जबलपुर महिला थाने में दुष्कर्म का मामला हुआ था दर्ज

अपनी याचिका में महिला ने दावा किया कि उच्च न्यायालय ने मामले के तथ्यों और गंभीरता पर विचार नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट को सोमवार की सुनवाई के दौरान बताया गया कि आरोपी ने एक निजी समारोह में महिला के माथे पर सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनाया था लेकिन बाद में सार्वजनिक रूप से उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया गया कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका जबरन गर्भपात कराया गया। इसके बाद महिला ने जबलपुर महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। महिला के अनुसार मामला दर्ज होते ही गोंटिया फरार हो गया।

आरोपी के खिलाफ जून 2021 में दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस ने 5,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी। कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को करेगा।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टरेपMadhya Pradeshक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए