लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर की सुनवाई, जज ने कहा- "पराली जला रहे हैं किसान को खेती करने से रोक देना चाहिए"

By आकाश चौरसिया | Updated: November 21, 2023 15:02 IST

कोर्ट की ओर से जज ने कहा, "हमारा काम ये नहीं है कि हम ये बताएं कि आप ये करें और न करें, बल्कि आप जो कर रहे हैं उसे अच्छी तरह से करें।  फिर भी आप अपना काम नहीं कर पाते तो हम आपको टास्क देंगे।"  

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट अभी दिल्ली में बढ़े प्रदूषण को लेकर आईं याचिकाओं की सुनवाई कर रहायाचिका में कहा गया है पड़ोसी राज्यों से पराली लगातार जलाई जा रही हैजज कौल जे ने कहा कि नवंबर में दिल्ली के प्रदूषण ने पिछले 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट अभी दिल्ली में बढ़े प्रदूषण को लेकर आईं याचिकाओं की सुनवाई कर रहा है, जिसमें यह कहा गया है पड़ोसी राज्यों से पराली लगातार जलाई जा रही है। लाइव लॉ के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के जज कौल जे ने कहा कि नवंबर में दिल्ली के प्रदूषण ने पिछले 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

कोर्ट की ओर से जज ने कहा कि हमारा काम ये नहीं है कि हम ये बताएं कि आप ये करें और न करें, बल्कि आप जो कर रहे हैं उसे अच्छी तरह से करें।  फिर भी आप अपना काम नहीं कर पाते तो हम आपको टास्क देंगे।  

लाइव लॉ की मानें तो, इसके साथ ही जो बेंच इस केस पर सुनवाई कर रही हैं, उसमें शामिल जज कौल जे ने कहा कि उनके भाई ने सलाह दी कि, जो भी पराली जला रहे हैं किसान, उनको चावल की पैदावार करने से रोक देना चाहिए। फिर धूलिया जे ने भी कहा यह मात्र एक सलाह है। एमएसपी को नियंत्रित करना काफी कठिन है। यह बहुत संवेदनशील मामला है। आप केवल उन व्यक्तियों को चुन सकते हैं, लेकिन शायद आप इसे एक नीति के रूप में नहीं लागू कर सकते। 

एजी सिंह ने कहा कि कल तक, पंजाब में 6 जिले पूरी तरह से पराली जालने से मुक्त हो गए। सुप्रीम कोर्ट जज कौल जे ने दबाव डालते हुए कहा कि एमएसपी के आधार पर, पराली जलाने वाले किसानों से कुछ भी क्यों लिया जाना चाहिए? एजी सिंह ने भी कहा, अटॉर्नी जनरल जवाब दे सकते हैं।

सीनीयर वकील विकास सिंह ने कहा कि भोपाल गैस कांड का लंबे समय तक प्रभाव रहा, जिसकी तुलना आज के प्रदूषण से की जा सकती है। हमारे बच्चें 20 साल बाद इसके परिणाम झेलेंगे। फिर बेंच ने भी कहा, "कचरा खुले में जलाया जाना जारी है। यह यूपी और दिल्ली दोनों में एक बड़ी समस्या है।" 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टपंजाबAam Aadmi Partyदिल्लीदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप