लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट संकटः सवाल उठाने वाले न्यायाधीशों ने तैयार किया 'समाधान', CJI को आज सौंप सकते हैं मसौदा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 18, 2018 10:10 IST

सुप्रीम कोर्ट के चार न्यायधीशों ने 12 जनवरी को मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के कामकाज पर सवाल खड़ा किया था।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर सवाल उठाने वाले चार वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस जे चेलेश्वरम, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस कूरियन जोसेफ ने बुधवार (17 जनवरी) देर शाम सर्वोच्च अदालत के दो अन्य न्यायधीशों से मुलाकात करके मौजूदा गतिरोध के "समाधान" को लेकर चर्चा की। इंडियन एक्सप्रेस को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन चार जजों ने सुप्रीम कोर्ट में मुकदमों को विभिन्न पीठों को सौंपने का नया "तर्कसंगत, व्यवस्थित रूप में और पारदर्शी व्यवस्था" का खाका तैयार किया है जिसे मुख्य न्यायाधीश को गुरुवार (18 जनवरी) को सौंपा जा सकता है।

जस्टिस जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस कूरियन जोसेफ ने 12 जनवरी को प्रेस वार्ता करके सुप्रीम कोर्ट में मामलों को विभिन्न पीठों को सुनवाई के लिए आवंटित करने पर सवाल उठाया था। प्रेस वार्ता में जस्टिस गोगोई ने इशारा किया था कि जज बीएच लोया की मौत की जाँच से जुड़ी पीआईएल की सुनवाई को लेकर चीफ जस्टिस से उनके मतभेद हैं। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने जज लोया की मौत का मामला जस्टिस अरुण मिश्रा की पीठ को सौंपा था। माना जा रहा है कि चार जजों को इस पर ऐतराज था। सवाल उठाने वाले चारों जज सुप्रीम कोर्ट के पाँच वरिष्ठतम जस्टिस हैं। न्यायाधीश अरुण मिश्रा वरिष्ठता क्रम में 10वें न्यायाधीश हैं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट संकटजस्टिस दीपक मिश्राजस्टिस चेलमेश्वरदीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप