लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने राकेश अस्थाना की नियुक्ति के खिलाफ याचिका को किया खारिज, कहा- PIL के लिए भी अनुशासन हो

By भाषा | Updated: January 31, 2019 16:04 IST

सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में 2018 के अक्टूबर में प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसे रद्द करने से दिल्ली उच्च न्यायालय ने 11 जनवरी 2019 को इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिका में सीबीआई मुखिया की सेवायें समाप्त करने के बारे में उचित दिशानिर्देश तैयार करने का भी अनुरोध किया गया था। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के महानिदेशक पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देने वाली अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया।

सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में पिछले साल अक्टूबर में प्राथमिकी दर्ज की थी जिसे रद्द करने से दिल्ली उच्च न्यायालय ने 11 जनवरी को इनकार कर दिया था। उच्च न्यायालय ने जांच ब्यूरो को इस मामले की जांच पूरी करने के लिये 10 सप्ताह की समय सीमा निर्धारित की थी।

इस बीच सरकार ने 18 जनवरी को अस्थाना को बीसीएएस का महानिदेशक नियुक्त किया था। मनोहर लाल शर्मा ने इस नियुक्ति को चुनौती देते हुये दायर याचिका में दलील दी थी कि यह कानून के प्रावधानों के विपरीत है और अस्थाना के खिलाफ जांच लंबित होने की वजह से उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए।

याचिका में कहा गया है कि सीसीए नियम-1965 के अनुरूप राकेश अस्थाना को निलंबित करने की बजाय उन्हें नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो का मुखिया बना दिया गया है। गुजरात काडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना की सीबीआई में अपने पूर्व मुखिया आलोक कुमार वर्मा के साथ कई महीनों से तकरार चल रही थी और दोनों शीर्ष अधिकारियों ने एक दूसरे के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे।

याचिका में सीबीआई मुखिया की सेवायें समाप्त करने के बारे में उचित दिशानिर्देश तैयार करने का भी अनुरोध किया गया था।

टॅग्स :राकेश अस्थानासीबीआईआलोक वर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल