लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने 100 फीसदी वीवीपैट पर्चियों के मिलान की मांग खारिज की, कहा- ऐसी याचिकाएं 'बकवास'

By विनीत कुमार | Updated: May 21, 2019 11:41 IST

इससे पहले विपक्षी पार्टियां भी 50 फीसदी वीवीपैट पर्चियों के मिलान की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट जा चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने 100 फीसदी वीवीपैट के मिलान की याचिका खारिज कीकोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार, कहा- हम ऐसी याचिका पर बार-बार सुनवाई नहीं कर सकते

सुप्रीम कोर्ट ने 100 फीसदी वीवीपैट पर्चियों की जांच की एक जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। इस याचिका में मांग की गई थी कि ईवीएम मशीनों की संख्या के मुताबिक ही वीवीपैट पर्चियों का 100 फीसदी मिलान किया जाए। हालांकि, कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया। इस याचिका को चेन्नई के टेक फॉर ऑल ने दायर किया था।

कोर्ट ने साथ ही याचिका करने वाले इन टेक्नोक्रैट्स पर नाराजगी भी जताई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा, 'हम ऐसी याचिका पर बार-बार सुनवाई नहीं कर सकते। हम लोगों के अपने प्रतिनिधि चुनने के बीच में नहीं आ सकते। साथ ही कोर्ट ने इस याचिका को गैरजरूरी भी बताया।' 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में दखलअंदाजी से लोकतंत्र का नुकसान होगा। याचिकाकर्ता पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आप न्यूसेंस क्रिएट कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले विपक्षी पार्टियां भी 50 फीसदी वीवीपैट पर्चियों के मिलान की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट जा चुकी हैं। कोर्ट ने मई के शुरुआती हफ्ते में इस याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने तब सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग से इस पर जवाब मांगा था।

चुनाव आयोग ने तब कहा कि 50 फीसदी वीवीपैट के मिलान की प्रक्रिया से नतीजे आने में 5-7 दिन की देरी होगी। फिलहाल के व्यवस्था के अनुसार इस बार एक विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों के वीवीपैट के मिलान किये जाएंगे।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ईवीएम पर तकरार जारी है। यूपी-बिहार के कई हिस्सों में विपक्ष ने ईवीएम में धांधली के प्रयास के आरोप लगाए हैं। बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्ग रूम में जहां आरजेडी ने ईवीएम बदलने की कोशिशों का आरोप लगाया है वहीं, यूपी के मऊ में पुलिस को बसपा समर्थकों पर भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्च करना पड़ा। 

दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि ईवीएम स्विच करने की खबरें आ रही हैं, लेकिन चुनाव आयोग की तरफ से कोई सफाई नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह एग्जिट पोल के बाद इस तरह की लहर बनाने की कोशिश हो रही है, ये एक तरह से दूसरे बालाकोट की तैयारी है।

टॅग्स :चुनाव आयोगसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो