लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश, गुजरात की इस विधानसभा सीट पर नहीं घोषित किए जाए उम्मीदवार

By भाषा | Updated: April 23, 2019 04:48 IST

गुजरात विधानसभा चुनाव : पबुभा माणेक ने 2017 में द्वारका विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी जिसे उनके प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेसी उम्मीदवार मेरामणभाई गोरिया ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष अदालत ने हालांकि गुजरात उच्च न्यायालय के 12 अप्रैल के उस आदेश पर रोक से इंकार किया पीठ ने कहा, ‘‘फिलहाल कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं किया जा रहा है।

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को विधायक के रूप में अयोग्य ठहराने को चुनौती देने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता पबुभा माणेक की याचिका को विचारार्थ स्वीकार करते हुए निर्देश दिया कि गुजरात की द्वारका विधानसभा सीट रिक्त घोषित नहीं की जानी चाहिए।

शीर्ष अदालत ने हालांकि गुजरात उच्च न्यायालय के 12 अप्रैल के उस आदेश पर रोक से इंकार किया जिसमें दोषपूर्ण नामांकन पत्र सौंपने पर माणेक का निर्वाचन निरस्त कर दिया था और सीट पर उपचुनाव के आदेश दिये थे।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने कहा कि चूंकि मामला सौंपे गये नामांकन की वैधता के विवाद से जुड़ा है, वह अपील सितंबर 2019 में सुनेगी। पीठ ने कहा, ‘‘फिलहाल कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं किया जा रहा है।

हालांकि, यह स्पष्ट किया जाता है कि अपीलकर्ता (माणेक) जिस सीट से निर्वाचित हुए हैं, उसे रिक्त सीट के रूप में अधिसूचित नहीं किया जाए। यह देखते हुए कि मामला सौंपे गये नामांकन की वैधता के विवाद से जुड़ा है, रजिस्ट्री इस मामले को अंतिम निपटारे हेतु सितंबर 2019 में सुनवाई के लिए रखती है।’’

माणेक ने 2017 में द्वारका विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी जिसे उनके प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेसी उम्मीदवार मेरामणभाई गोरिया ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। गोरिया ने अपनी याचिका में कहा था कि माणेक का निर्वाचन निरस्त किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने दोषपूर्ण नामांकन पत्र सौंपा था और उन्होंने विधानसभा क्षेत्र का नाम और संख्या का उल्लेख नहीं किया था। भाषा अनुराग नरेश नरे

टॅग्स :गुजरातगुजरात लोकसभा चुनाव 2019सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप