ये 6 वकील अब बनेंगे दिल्ली हाई कोर्ट के जज, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने दी मंजूरी
By भाषा | Published: August 18, 2020 12:55 PM2020-08-18T12:55:48+5:302020-08-18T12:55:48+5:30
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने छह वकीलों को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाए जाने की मंजूरी दे दी है। शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने 17 अगस्त को हुई बैठक में वकील जसमीत सिंह, अमित बंसल, तारा वितस्ता गंजू, अनीश दयाल, अमित शर्मा और मिनी पुष्कर्णा को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने का सुझाव दिया।
भारत के प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने वकील रोजश कुमार भारद्वाज को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।
शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर यह जानकारी जारी की गई है। प्रधान न्यायाधीश के अलावा, न्यायमूर्ति एन. वी रमण, न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति आर. एफ. नरीमन, न्यायमूर्ति यू यू ललित इस पांच न्यायाधीशों वाले कॉलेजियम का हिस्सा हैं।
Supreme Court Collegium in its meeting has approved the proposal for elevation of the following six advocates, as
— ANI (@ANI) August 18, 2020
Judges of the Delhi High Court - Jasmeet Singh, Amit Bansal, Tara Vitasta Ganju, Anish Dayal, Amit Sharma and Mini Pushkarna. pic.twitter.com/Gx2IShbYjl