लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने कूनो में चीतों की मौत पर सुनवाई बंद की, कहा- केंद्र के प्रयासों पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 8, 2023 13:55 IST

केंद्र सरकार की तरफ से शीर्ष न्यायालय में कहा गया कि चीतों को देश में बसाने में कुछ समस्या जरूर है लेकिन चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। मामले की सुनवाई जस्टिस बीआर गवई, पीएस नरसिम्हा और पीके मिश्रा की पीठ ने की।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने चीतों की मौत पर सुनवाई बंद कीकहा- केंद्र के प्रयासों पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं चीतों को देश में बसाने में कुछ समस्या जरूर है लेकिन चिंता करने जैसी कोई बात नहीं - केंद्र सरकार

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत रोकने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि उसे चीता परियोजना को सफल बनाने के केंद्र के प्रयासों पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं मिला। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की दलीलों को सुनने के बाद सुनवाई बंद कर दी। 

केंद्र सरकार की तरफ से शीर्ष न्यायालय में कहा गया कि चीतों को देश में बसाने में कुछ समस्या जरूर है लेकिन चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। मामले की सुनवाई जस्टिस बीआर गवई, पीएस नरसिम्हा और पीके मिश्रा की पीठ ने की। तीन जजों की पीठ ने कहा कि इस परियोजना को न्यायपालिका के बजाय क्षेत्र के विशेषज्ञों के विवेक पर छोड़ देना बेहतर है। 

केंद्र की तरफ से पेश एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया जिसमें कहा गया है कि कूनो में 9 चीतों की मौत हो चुकी है। एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने इसे "तथ्यात्मक रूप से गलत" करार देते हुए कहा कि जिन रिपोर्टों में 9 मौतों का उल्लेख किया गया है उनमें 3 शावक भी शामिल हैं। 

बता दें कि कूनो में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीते लाए गए थे जिनमें से 6 चीतों और तीन शावकों की मौत हो गई है। केंद्र की तरफ से शीर्ष न्यायालय को बताया गया कि दुनिया में पहली बार चीते किसी एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप में बसाए गए हैं। 

कूनो में हाल ही में एक मादा चीता, धात्री की मौत हो गई।  पिछले लगभग पांच महीनों में यह कूनो में नौवें चीते की मौत थी। पिछले महीने तीन दिनों के अंतराल में दो नर चीतों की मौत हो गई थी, जिसमें तेजस की मौत 11 जुलाई को हुई थी और सूरज का शव 14 जुलाई को मिला था। हाल ही में सरकार ने संसद में बताया था कि भारत में चीता बसाने संबंधी कार्य योजना के तहत पांच वर्षों के पहले चरण के लिए परियोजना की अनुमानित लागत 91.65 करोड़ रुपये है। कूनो में चीतों की लगातार हो रही मौतों पर विशेषज्ञों ने चिंता भी जताई है।

बता दें कि ‘प्रोजेक्ट चीता’ में शामिल अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शुरुआती अनुभव के आधार पर सरकार को भारत में बसाने के लिए कम उम्र के ऐसे चीतों को प्राथमिकता देने की सलाह दी है, जो प्रबंधन के कार्य में शामिल वाहनों और मानव की उपस्थिति में रहने के आदी हों।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टमध्य प्रदेशभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील