लाइव न्यूज़ :

केरल में मॉक पोल के समय भाजपा को EVM से मिला 1 अतिरिक्त वोट, SC ने जांच के दिए निर्देश

By आकाश चौरसिया | Updated: April 18, 2024 13:40 IST

केरला में हुए मॉक पोल में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश देते हुए कहा कि क्रॉसचेक करिए कि आखिर यहां ऐसी दिक्कत क्यों सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जांच के निर्देश दिएकेरला में ईवीएम से भाजपा को मिला एक अतिरिक्त वोटमामले पर प्रशांत भूषण ने इस बात को उठाया

Lok Sabha Election 2023:सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग (ECI) को निर्देशित किया कि केरला में देखिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कहां और क्यों दिक्कत आ रही है। केरला के कासरगोड में हुए पोलिंग से पहले मॉक में ये बात सामने निकलकर आई है कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट जाते हुए दिखे और इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए चुनाव आयोग से एक्शन लेने के लिए कहा है।

इस मामले पर जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता सुनवाई कर रहे थे और उन्होंने ईसीआई परिषद से इस मामले को देखने के लिए कहा है, जिसे फेमस वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में उठाया।

प्रशांत भूषण के मुताबिक, कासरगोड में वोटिंग से पहले मॉक पोल हुआ, जहां 4 ईवीएम और वीवीपैट में भाजपा के केलिए एक अतिरिक्त वोट रिकॉर्ड हो रहा था। इस बात का खुलासा मनोरमा की एक रिपोर्ट के जरिए हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने ईसीआई परिषद के मनिंदर सिंह से इसे क्रॉसचेक करने के लिए कहा है। 

अदालत उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिनमें चुनाव के दौरान ईवीएम के माध्यम से डाले गए प्रत्येक वोट का वोटर-वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) पर्चियों से मिलान करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। चुनाव आयोग ने बताया कि वीवीपैट वैरिफिकेशन पूरा हो गया है, हर विधानसभा क्षेत्र से पांच रैंडम ईवीएम को चेक किया गया है। 

याचिकाकर्ताओं में से एक वकील और सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार अग्रवाल ने प्रार्थना की है कि प्रत्येक ईवीएम वोट का मिलान वीवीपैट पर्चियों से किया जाना चाहिए। याचिकाकर्ता ने यह निर्देश की मांग की है कि मतदाताओं को वीवीपैट के जरिए मिली पर्चियों को मतपेटी में फिजीकली रूप से डालने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मतदाता का मत 'रिकॉर्ड के रूप में गिना गया है'।

टॅग्स :केरल लोकसभा चुनाव २०२४सुप्रीम कोर्टलोकसभा चुनाव 2024केरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष