लाइव न्यूज़ :

MS Word में वोटर लिस्ट ना जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, SC ने मांगा EC से जवाब

By भाषा | Updated: September 1, 2018 15:17 IST

वर्ड कंप्यूटर पर विषय सामग्री देने का एक प्रारूप होता है। इसे देखने वाला व्यक्ति इसकी विषय सामग्री में संपादन या बदलाव कर सकता है।

Open in App

नयी दिल्ली, 1 सितंबर: उच्चतम न्यायालय ने आज भारतीय निर्वाचन आयोग से कहा कि उसे इस बात के कारणों से अवगत कराया जाये कि वह मध्य प्रदेश में मतदाता सूची वर्ड प्रारूप में क्यों नहीं जारी कर सकता जैसा कि उसने राजस्थान के लिए किया है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव इसी साल होने हैं। चुनाव आयोग ने यह कारण बताया था कि मतदाता सूची वर्ड प्रारूप के बजाय पीडीएफ फार्मेट में दी जा रही है ताकि इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सके।

न्यायमूर्ति ए के सीकरी एवं न्यायमूर्ति अशोक भूषण ने चुनाव आयोग के वकील से कहा कि वह आयोग से निर्देश लेकर उसे अवगत कराये कि यह वर्ड फार्मेट में मतदाता सूची क्यों नहीं जारी कर सकता जैसा कि राजस्थान में किया गया है।

कांग्रेस नेता कमलनाथ की ओर से पेश हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जब मतदाता सूची पीडीएफ प्रारूप में होती है तो नाम ढूंढने में बहुत दिक्कत आती है।

न्यायालय ने इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को तय की है।

वर्ड कंप्यूटर पर विषय सामग्री देने का एक प्रारूप होता है। इसे देखने वाला व्यक्ति इसकी विषय सामग्री में संपादन या बदलाव कर सकता है। इसके विपरीत पीडीएफ प्रारूप में व्यक्ति विषय सामग्री को केवल देख सकता है किंतु वह इसमें कोई बदलाव या सम्पादन नहीं कर सकता।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर