लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कौशिक चंदा को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 20:15 IST

Open in App

कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश कौशिक चंदा को उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति चंदा उस समय चर्चा में आये थे जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कथित नजदीकी को लेकर सवाल उठाये थे और उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाने तक का विरोध किया था। न्यायमूर्ति चंदा ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी की चुनाव याचिका पर सुनवाई से सात जुलाई को खुद को अलग कर लिया था। बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से उनके प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी के निर्वाचन को चुनौती दी थी और उन्होंने न्यायमूर्ति चंदा द्वारा उनके प्रति पूर्वाग्रह रखने का आरोप भी लगाया था। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 17 अगस्त को बैठक की और इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह बयान बृहस्पतिवार को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। न्यायमूर्ति रमण के अलावा न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर तीन सदस्यीय कॉलेजियम का हिस्सा हैं जो उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति के संबंध में निर्णय लेता है। ममता बनर्जी के वकील ने अपनी चुनाव याचिका को एक अन्य पीठ को सौंपने का अनुरोध करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को पत्र भी लिखा था जिसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री ने ‘‘माननीय न्यायाधीश की कलकत्ता उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी’’ और संबंधित न्यायाधीश की ओर से पूर्वाग्रह की आशंका है।पीठ ने कहा था कि याचिकाकर्ता न्यायाधीश की नियुक्ति के संबंध में अपनी सहमति या आपत्ति के आधार पर अलग होने का अनुरोध नहीं कर सकती है। पीठ ने कहा कि एक न्यायाधीश को एक वादी की अपनी धारणा और कार्रवाई के कारण पक्षपाती नहीं कहा जा सकता है। न्यायमूर्ति चंदा ने कहा था, ‘‘यदि इस तरह के तर्क को स्वीकार कर लिया जाता है, तो इस अदालत के समक्ष चुनाव याचिका की सुनवाई की कोशिश नहीं की जा सकती क्योंकि याचिकाकर्ता ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी क्षमता के अनुसार या तो आपत्ति जताई है या अधिकांश माननीय न्यायाधीशों की नियुक्ति पर सहमति दी है।’’ अपने आदेश में, न्यायमूर्ति चंदा ने उल्लेख किया था कि याचिकाकर्ता के वकील द्वारा कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को 16 जून को एक पत्र में चुनाव याचिका को किसी अन्य न्यायाधीश को सौंपने का अनुरोध किया गया था जिसमें ‘‘उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति से संबंधित अत्यधिक गोपनीय जानकारी थी और याचिकाकर्ता, राज्य की मुख्यमंत्री होने के नाते, जिन्होंने गोपनीयता की शपथ ली थी, संवैधानिक रूप से ऐसी जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के लिए बाध्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?