पुडुचेरी मंत्रिमंडल में भाजपा विधायक को शामिल करने के लिए समर्थकों ने प्रदर्शन किया

By भाषा | Published: June 19, 2021 08:37 PM2021-06-19T20:37:43+5:302021-06-19T20:37:43+5:30

Supporters protest for induction of BJP MLA in Puducherry cabinet | पुडुचेरी मंत्रिमंडल में भाजपा विधायक को शामिल करने के लिए समर्थकों ने प्रदर्शन किया

पुडुचेरी मंत्रिमंडल में भाजपा विधायक को शामिल करने के लिए समर्थकों ने प्रदर्शन किया

पुडुचेरी, 19 जून पुडुचेरी के भाजपा विधायक जॉन कुमार के समर्थकों ने यहां पार्टी मुख्यालय के सामने शनिवार को प्रदर्शन किया और पार्टी नेतृत्व से एआईएनआरसी की अध्यक्षता में गठित होने वाले राजग मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल करने की मांग की।

कुमार के बेटे रिचर्ड भी भाजपा विधायक हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने दिन में दिल्ली जाकर पार्टी महासचिव संतोष से मुलाकात की और शीर्ष नेतृत्व से मंत्रिमंडल में शामिल कराने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व् पहले ही मंत्रियों की सूची एआईएनआरसी संस्थापक और मुख्यमंत्री एन रंगासामी को दे चुके थे जिसमें पूर्व उद्योग मंत्री ए नमशिवायम और जॉन कुमार को रंगासामी नीत मंत्रिमंडल में शामिल करने की अनुशंसा की गई थी। हालांकि, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बाद में रंगासामी से कहा कि वह सूची के आधार पर आगे नहीं बढ़े।

इससे यहां कुमार के समर्थकों में आशंका पैदा हुई और उन्होंने प्रदर्शन किया और कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग करते हुए नारे लगाए।

हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि पार्टी नेतृत्व ने क्यों रंगासामी से सूची के अनुसार आगे नहीं बढ़ने को कहा। इस पूरे घटनाक्रम पर पुडुचेरी भाजपा समिति के अध्यक्ष वी समीनाथन टिप्पणी करने के लिए उपलब्ध नहीं हुए।

गौरतलब है कि रंगासामी के नेतृत्व में गठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकार (राजग) में इस समय कोई मंत्री नहीं है और मुख्यमंत्री अकेले प्रशासन देख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Supporters protest for induction of BJP MLA in Puducherry cabinet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे