लाइव न्यूज़ :

सुल्तानपुर: मेनका ने महागठबंधन प्रत्याशी सोनू सिंह पर लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप, हुई तीखी बहस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2019 09:33 IST

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। इस चरण में दिल्ली समेत सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। छठे चरण में अखिलेश यादव, मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन, ज्योतारादित्य सिंधिया जैसे कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। इस चरण में दिल्ली समेत 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। मेनका गांधी ने 2014 में पीलीभीत से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार वह बेटे वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज (12 मई) को सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर चुनाव हो रहे हैं। यहां से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी चुनावी मैदान में हैं। वहीं महागठबंधन के उम्मीदवार हैं, सोनू सिंह। छठे चरण में आज चुनाव के दौरान मेनका गांधी और सोनू सिंह में सुल्तानपुर में पोलिंग बूथ पर झड़प हो गई। मेनका गांधी ने सोनू सिंह पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। 

मेनका गांधी का आरोप है कि सोनू सिंह मतदाताओं को भड़काने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोनू सिंह और मेनका गांधी के झड़प की वीडियो शेयर की है। मेनका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सोनू सिंह के समर्थक मतदाताओं को डरा कर अपने पक्ष में वोट डल वा रहे हैं। मेनका का कहना है कि सोनू सिंह के कई साथी बूथ पर जाकर वोटर पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।  

मेनका गांधी मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर जाकर हालात का जायजा ले रही हैं, इस दौरान रास्ते में उनकी बहस सोनू सिंह हुई। मेनका और सोनू सिंह की गाड़ी जब आमने-सामने आई, तो दोनों प्रत्याशियों के बीच झड़प हुई। 

मेनका गांधी और वरुण गांधी ने की सीटों की अदला-बदली 

मेनका गांधी ने 2014 में पीलीभीत से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार वह बेटे वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, वरुण गांधी  पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में वरुण गांधी सुल्तानपुर से चुनाव जीते थे। वरुण गांधी सीटों की अदला-बदली पर बताया था कि ये पार्टी का फैसला है।

छठे चरण में सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। इस चरण में दिल्ली समेत सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। छठे चरण में अखिलेश यादव, मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन, ज्योतारादित्य सिंधिया जैसे कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में हैं।  

टॅग्स :मेनका गाँधीसुल्तानपुरलोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप