लाइव न्यूज़ :

Sukma Naxal: 9 नक्सली, 43 लाख रुपये का इनाम, 103 जवान की हत्या?, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25000-25000 रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2025 18:27 IST

Sukma Naxal: सुकमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण के मुताबिक, दो महिलाओं समेत नौ नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

Open in App
ठळक मुद्देविचारधारा तथा प्रतिबंधित संगठन के भीतर जारी अंदरूनी कलह से निराश हैं।प्रदीप उर्फ ​​रव्वा राकेश (20) पर आठ लाख रुपये का इनाम था।नक्सली भी सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में शामिल थे।

Sukma Naxal: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों पर हमलों में कथित रूप से शामिल नौ कुख्यात नक्सलियों ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इन नक्सलियों पर कुल 43 लाख रुपये का इनाम था। इन पर 103 जवान की हत्या का आरोप हैं। सुकमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण के मुताबिक, दो महिलाओं समेत नौ नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली 'खोखली' और 'अमानवीय' माओवादी विचारधारा तथा प्रतिबंधित संगठन के भीतर जारी अंदरूनी कलह से निराश हैं। चव्हाण के अनुसार, नक्सलियों की प्लाटून संख्या 24 के कमांडर रनसाई उर्फ ​​ओयम बुस्का (34) और पीएलजीए बटालियन संख्या 1 की कंपनी विंग के सदस्य प्रदीप उर्फ ​​रव्वा राकेश (20) पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि चार अन्य नक्सलियों पर पांच-पांच लाख रुपये, एक महिला नक्सली पर तीन लाख रुपये और दो अन्य नक्सलियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम था। चव्हाण ने कहा कि रनसाई कथित रूप से कई हमलों में शामिल था। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सली भी सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में शामिल थे।

चव्हाण के मुताबिक, कोंटा पुलिस थाना, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), खुफिया शाखा टीम और द्वितीय एवं 223वीं बटालियन के जवानों ने नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराने में अहम भूमिका निभाई। अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार रुपये दिए गए हैं और सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमलासीआरपीएफनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम