लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार बने नए चुनाव आयुक्त, अधीर रंजन चौधरी ने किया दावा, बोले- "चयन प्रक्रिया में खामियां..."

By अंजली चौहान | Updated: March 14, 2024 15:02 IST

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने घोषणा की कि सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार को गुरुवार को दो नए चुनाव आयुक्त नामित किया गया।

Open in App

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयुक्त चुनने के लिए चयन समिति की बैठक में गुरुवार को शामिल होने के बाद अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात की। उन्होंने दो नए चुनाव आयुक्त के नाम का ऐलान किया जिसमें सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार शामिल हैं। अधीर रंजन का कहना है कि उनके पास बहुमत है। अधीर रंजन ने प्रक्रिया से असंतोष जताते हुए कहा, "उन्होंने मुझे 212 नाम दिए थे लेकिन नियुक्ति से 10 मिनट पहले उन्होंने मुझे फिर से सिर्फ छह नाम दिए। मुझे पता है कि सीजेआई वहां नहीं हैं, सरकार ने ऐसा कानून बनाया है कि सीजेआई हस्तक्षेप नहीं करते हैं और केंद्र सरकार एक अनुकूल नाम चुन सकती है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह मनमाना है लेकिन जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है उसमें कुछ खामियां हैं।"

छह लोगों के नाम किए गए शॉर्टलिस्ट

शॉर्टलिस्ट किए गए छह नाम उत्पल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, ज्ञानेश कुमार, इंदीवर पांडे, सुखबीर सिंह संधू, सुधीर कुमार गंगाधर रहाटे, सभी पूर्व नौकरशाहों के थे।

अरुण गोयल का इस्तीफा

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम की अपेक्षित घोषणा से कुछ दिन पहले, चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने 9 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल 5 दिसंबर, 2027 तक था और अगले साल फरवरी में मौजूदा राजीव कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद वह मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) बन जाते। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, अरुण गोयल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार से स्वीकार कर लिया है।

अरुण गोयल पंजाब कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी थे। वह नवंबर 2022 में चुनाव आयोग में शामिल हुए।

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव 2024अधीर रंजन चौधरीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र