लाइव न्यूज़ :

"सब्सिडी मुफ्त नहीं होती", अशोक गहलोत ने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर योजना की शुरुआत करते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2023 10:27 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीते सोमवार को 14 लाख ग्राहकों के खातों में 60 करोड़ रुपये ट्रांसफर करके इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का शुभारंभ किया और कहा कि सब्सिडी मुफ्त की नहीं होती है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहे 'रेवड़ी संस्कृति' पर किया जबरस्त हमला इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का शुभारंभ करते हुए गहलोत ने कहा सब्सिडी मुफ्त नहीं होतीउन्होंने कहा कि सब्सिडीके माध्यम से लोगों का पैसा खुद लोगों पर खर्च किया जा रहा है

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहे उस कथन पर जबरदस्त तंज कसा है, जिसमें पीएम मोदी ने राज्य सरकारों पर जनता के बीच मुफ्त रेवड़ी बांटने का आरोप लगाया था। सीएम गहलोत ने बीते सोमवार को 14 लाख ग्राहकों के खातों में 60 करोड़ रुपये ट्रांसफर करके इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का शुभारंभ किया और कहा कि सब्सिडी मुफ्त की नहीं होती है।

जयपुर में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सरकार जनता की बचत, उन्हें राहत देने और उनके लिए विकास के लिए समग्र कार्यक्रम और नीतियां बना रही है।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार अशोक गहलोत ने कहा, "इस समय देश की सबसे बड़ी समस्या महंगाई है और पूरी देश इस महंगाई से बेहाल है। गैसे सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण अब आम लोगों के लिए गैस सिलेंडर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। इसलिए राज्य सरकार इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के माध्यम से मौजूदा 1,140 रुपये की कीमत वाला गैस सिलेंडर सिर्फ 500 रुपये में उपलब्ध करा रही है।"

सीएम गहलोत ने इस मौके पर विभिन्न जिलों से पहुंची महिलाओं से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलने वाली सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन महिलाओं के जरिये ही किया जाएगा, जिन्हें परिवार का मुखिया बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सब्सिडी मुफ्त नहीं है बल्कि इन योजनाओं के माध्यम से लोगों का पैसा खुद लोगों पर खर्च किया जा रहा है और लाभार्थी इन योजनाओं से बचत करके अपने बच्चों के भविष्य को संवार सकते हैं और उनकी शिक्षा और पालन-पोषण पर खर्च कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शरू की गई यह योजना जनता को महंगाई से राहत देने के लिए है।

इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि 500 ​​रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर देने वाला राजस्थान देश का इकलौता राज्य है।

टॅग्स :अशोक गहलोतनरेंद्र मोदीराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह