लाइव न्यूज़ :

थाने के सफाईकर्मी की पिटाई करने के आरोप में उपनिरीक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: November 7, 2021 23:55 IST

Open in App

गाजियाबाद, सात नवंबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में महिला को परेशान करने से रोकने पर सफाईकर्मी की कथित रूप से पिटाई करने वाले पुलिस उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी एसआई जितेन्द्र गौतम मसूरी थाना क्षेत्र के आध्यात्मिक नगर चौकी में तैनात था।

उन्होंने बताया कि गौतम और उसके सहयोगियों कुलदीप, शकील, ताज मोहम्मद और गुलफाम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने गौतम को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है।

पीड़ित सफाईकर्मी इमरान ने पुलिस को बताया कि गौतम ने उसे दीवाली के दिन शराब और खाने-पीने का इंतजाम करने के लिए पैसे दिए थे। गौतम ने उससे सारा सामान एनएच-9 पर डासना स्थित अपार्टमेंट में पहुंचाने को कहा।

शिकायत के अनुसार, पते पर पहुंचकर इमरान ने वहां एक डांसर लड़की को देखा, जो बहुत परेशान थी और उसने इमरान से कहा कि एसआई ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की है।

बाद में मामला बढ़ गया और गौतम और उसके साथियों ने इमरान की पिटाई कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो