लाइव न्यूज़ :

परीक्षा में कम अंक लाने वाले छात्रों का किया मुंह काला, प्रिंसिपल गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 11, 2019 20:27 IST

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य और तीन शिक्षकों के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचौथी कक्षा के छह छात्रों का मुंह काला कर उनकी परेड कराया पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया

हरियाणा के हिसार जिले के एक निजी स्कूल में परीक्षा में कम अंक लाने वाले चौथी कक्षा के छह छात्रों का मुंह काला कर उनकी परेड कराये जाने के मामले में बुधवार को स्कूल प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य और तीन शिक्षकों के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि नौ वर्षीय दलित छात्रा के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। घटना शुक्रवार शाम की है। छात्रा के माता-पिता ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि छात्रों के परिजन बच्चों के साथ किये गए दुर्व्यवहार की शिकायत करने स्कूल पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

इससे पहले सोमवार को छात्रा के माता-पिता ने अन्य परिजनों के साथ यहां पुरानी सब्जी मंडी थाना चौकी के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलने के बाद कुछ दलित संगठनों के सदस्य भी वहां पहुंच गए।

राज्य के शिक्षा मंत्री कवंर पाल से मंगलवार को जब चंडीगढ़ में पत्रकारों ने घटना को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मंत्री ने कहा, "मामले में जो भी कार्रवाई होनी चाहिए वह की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।" वहीं राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मामले में जरूरी कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?