लाइव न्यूज़ :

लापता नजीब अहमद को न्याय दिलाने के लिए छात्र संगठनों ने जेएनयू में मार्च निकाला

By भाषा | Updated: October 15, 2021 01:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर लापता नजीब अहमद को न्याय दिलाने की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने बृहस्पतिवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अंदर सामूहिक रूप से मार्च निकाला। नजीब कथित तौर पर वर्ष 2016 में कैंपस से लापता हो गया था ।

स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन, बापसा, फ्रेटरनिटी मूवमेंट, एमएसएफ और कांग्रेस से जुड़े एनएसयूआई ने मार्च में भाग लिया जो गंगा ढाबे से शुरू हुआ और परिसर में साबरमती ढाबे पर समाप्त हुआ।

नजीब अहमद 15 अक्टूबर 2016 को माही-मंडावी छात्रावास में एबीवीपी के कुछ छात्रों के साथ विवाद के बाद लापता हो गए थे। शुरुआत में मामले की जांच दिल्ली पुलिस द्वारा की गई और फिर इसे सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया, जिसने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी।

विश्वविद्यालय के अंदर ढपली की आवाजें गूंजी और इस दौरान लगभग 100 छात्र तख्तियां लिए हुए थे, जिसमें लिखा था कि ''नजीब कहां है?''

छात्रों ने परिसर में मार्च किया और नजीब को वापस लाने की मांग करते हुए नारे भी लगाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई