लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जबरदस्त ठिठुरन, 2.8 डिग्री तक लुढ़का पारा, सीजन की सबसे सर्द सुबह के बाद मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2023 11:11 IST

दिल्ली में आज सबसे जबरदस्त शीत लहर को देखते हुए मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गई। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में गुरुवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को वहां पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आज मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई है।यहां पर आज पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का गया है। ऐसे में बुधवार को यहां पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में जबरदस्त शीत लहर के चलते गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, जब पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया है। 

दिल्ली में लगातार नीचे गिर रहा है पारा

विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गई। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में गुरुवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को वहां पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

मौसम विभाग ने आज और कल जारी किया है ‘ऑरेंज अलर्ट’

लोधी रोड, आयानगर और रिज के मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.8 डिग्री सेल्सियस, 2.2 डिग्री सेल्सियस और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के लिए गुरुवार और शुक्रवार के वास्ते ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। 

आपको बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार रंग के अलर्ट का इस्तेमाल करता है, जिनमें हरा (कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (ध्यान दें और नवीनतम जानकारी रखें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) शामिल हैं। 

टॅग्स :New Delhiमौसममौसम रिपोर्टविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार