लाइव न्यूज़ :

पराली जलाने की समस्याः नयी जैव तकनीक डंठल को तेजी से गला पचा कर कंपोस्ट खाद में बदल देते है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2019 11:40 IST

इस नयी तकनीक में जीवाणुओं की मदद से पराली को कम ही समय में कंपोस्ट खाद में बदल दिया जाता है। इस तरकीनीक का विकास करने वालों का दावा है कि इससे डंठल जलाने से पैदा प्रदूषण के छुटकारे के साथ साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देस्पीड कम्पोस्ट का पेटेंट कृषि बायोटेक कंपनी कैन बायोसिस के नाम से दर्ज है।कंपनी खेत में जमा पराली को गलाने-सड़ाने के लिए ऐसे माइक्रोब्स (जीवाणुओं) का इस्तेमाल करती है।

पंजाब और हरियाणा के कृषि विश्वविद्यालयों ने धान की पराली जलाने की समस्या से निजात दिलाने के लिए विकसित एक नयी जैव तकनीक (स्पीड कम्पोस्ट जैविक मिश्रण) को खेतों में आजमाने के बाद इसे कारगर बताया है।

इस नयी तकनीक में जीवाणुओं की मदद से पराली को कम ही समय में कंपोस्ट खाद में बदल दिया जाता है। इस तरकीनीक का विकास करने वालों का दावा है कि इससे डंठल जलाने से पैदा प्रदूषण के छुटकारे के साथ साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी।

स्पीड कम्पोस्ट का पेटेंट कृषि बायोटेक कंपनी कैन बायोसिस के नाम से दर्ज है। कंपनी खेत में जमा पराली को गलाने-सड़ाने के लिए ऐसे माइक्रोब्स (जीवाणुओं) का इस्तेमाल करती है जो उसे जैविक रूप से खत्म करने के साथ खेतों की उर्वरता बढ़ाते हैं।

कैन बायोसिस की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संदीपा कनितकर ने कहा कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना तथा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार, ‘ अपने परीक्षणों के बाद इस नयी तकनीकी को अपेक्षित परिणाम देने वाली पाया है। इसमें चार किलो ग्राम स्पीड कम्पोस्ट को 50 किग्रा यूरिया के साथ मिलाकर कटाई के बाद खेतों में धान की कटाई के बाद पड़े डंठल पर छिड़का जाता है। यह मात्रा एक एकड़ खेत के लिए पर्याप्त होती है।

स्पीड कम्पोस्ट में मौजूद सूक्ष्म जीवाणु धान के ऐसे डंठल को तेजी से गला पचा कर कंपोस्ट खाद में बदल देते है। कंपनी का कहना है कि ‘‘कार्बन-नाइट्रोजन की प्रचुरता वाले धान के डंठल के खेत में खाद बन जाने से पराली (पुआल) जलाने की जरूरत नहीं रहती तथा मिट्टी में कार्बन-नाइट्रोजन का स्तर बढ़ने से मिट्टी की उर्वराशक्ति सुधारतीहै।’’

उन्होंने कहा कि स्पीड कम्पोस्ट के इस्तेमाल से धान पराली के निस्तारण करने के साथ साथ अगली फसल के लिए खेत को बेहतर ढंग से तैयार किया जा सकता है। इस पद्धति के उपयोग के कारण अगली फसल के समय किसानों की उर्वरक की लागत भी कम हो जाती है।

टॅग्स :दिल्लीहरियाणापंजाबउत्तर प्रदेशमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी