लाइव न्यूज़ :

मामूली विवाद में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, युवक की मौत

By भाषा | Updated: November 16, 2020 15:20 IST

Open in App

कानपुर (उप्र) 16 नवंबर जिले के चकेरी के वाजिदपुर में दो समुदायों के बीच संघर्ष के बाद हुए पथराव में एक युवक की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये ।

रविवार शाम हुई इस घटना के बाद इलाके में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इलाके में गश्त कर रहे हैं ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय द्वारा किये गये एक ट्वीट में कहा गया है, ''मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है तथा उप्र पुलिस को घटना में शामिल व्यक्तियों को तत्काल गिरफतार कर उनके विरूध्द राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है ।''

कानपुर के पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है । मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाजिदपुर इलाके में रविवार शाम पिंटू निषाद (25) और संदीप अपने घर से कहीं जा रहे थे। उनका पैर सड़क पर पड़े पानी के एक पाउच पर पड़ गया और पाउच फट गया। इससे सड़क किनारे खड़े आमान पर पानी के छींटे पड़ गए।

उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया जो दो समुदायों के बीच संघर्ष में तब्दील हो गया और दोनों तरफ से पथराव होने लगा । पथराव में पिंटू निषाद और कई अन्य घायल हो गये । सभी घायलों को लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया ।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को किये गये एक टिवट में कहा, ''कानपुर नगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। मेरी संवेदनाएं पीड़ित के परिजन के साथ हैं, उन्हें पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उत्तरप्रदेश सरकार इस प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को अति शीघ्र सजा दिलाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर