लाइव न्यूज़ :

स्टर्लिंग बायोटेक केस: ED ने अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल को समन भेजा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: August 28, 2019 18:36 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल को समन भेजा है। ईडी ने फैसल को यह समय स्टर्लिंग बायोटेक मामले को लेकर भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देस्टर्लिंग बायोटेक धोखाधड़ी मामले में कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल को ईडी ने समन भेजा है।इससे पहले अहमद पटेल के दामाद इरफान सिद्दीकी से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल को समन भेजा है। ईडी ने फैसल को यह समय स्टर्लिंग बायोटेक मामले को लेकर भेजा है। 

बता दें कि बीते जून में प्रवर्तन निदेशालय ने स्टर्लिंग बायोटेक धोखाधड़ी मामले में 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी। स्टर्लिंग बायोटेक गुजरात की एक फार्मास्युटिकल कंपनी है। कंपनी पर बैंक घोटाले का आरोप है।

ईडी ने इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत कंपनी की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था। कंपनी की संपत्तियों की कुल कीमत 9,778 करोड़ रुपये आंकी गई थी। कुछ संपत्तियां विदेश में भी बताई गई थीं। 

बता दें कि स्टर्लिंग बायोटेक पर आरोप है कि उसने आंध्रा बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के समूह से पांच हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया था, जोकि बाद में एनपीए में बदल गया था। ऋण चूक की कीमत आठ हजार एक सौ करोड़ रुपये आंकी गई थी। 

ईडी ने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की चार्जशीट के आधार पर स्टर्लिंग बायोटेक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था।

पिछले महीने ईडी ने अहमद पटेल के दामाद इरफान सिद्दीकी का भी बयान दर्ज किया था। सिद्दीकी से कंपनी के मालिक और प्रवर्तक संदेसरा बंधुओं के साथ संबंधों को लेकर ईडी ने पूछताछ की। बता दें कि स्टर्लिंग बायोटेक के प्रमोटर्स नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ति संदेसरा 8,100 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमद पटेल के दामाद पर आरोप हैं कि दिल्ली के वसंत विहार स्थित एक आवासीय संपत्ति पर उनका कब्जा है। आरोप है कि संदेसरा बंधुओं ने इस संपत्ति को खरीदा था। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह