लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में तोड़ी गयी तिरुवल्लुवर की प्रतिमा, पुलिस से कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: November 5, 2019 05:49 IST

द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन, तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता पी राधाकृष्णन आदि ने इस घटना में शामिल लोगों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देयह मूर्ति सोमवार को लगभग 12 किमी दूर पिलयारपट्टी क्षेत्र में मिली इस मूर्ति की आंखों पर काली पट्टी बांध कर गोबर पोता गया था।

तमिलनाडु के तंजावुर में कुछ उपद्रवी लोगों ने संत कवि तिरुवल्लुवर की एक प्रतिमा को उसकी जगह से उखाड़ दिया जिसके बाद द्रमुक और विपक्षी दलों के लोगों में नाराजगी देखी गयी और उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।       

यह मूर्ति सोमवार को लगभग 12 किमी दूर पिलयारपट्टी क्षेत्र में मिली और इस मूर्ति की आंखों पर काली पट्टी बांध कर गोबर पोता गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और तुरंत कार्रवाई की मांग करने लगे।             

वल्लम के डीएसपी सीतारमण ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। तमिल विश्वविद्यालय पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।   'तिरुवल्लुवर पेरावई' की महिला स्वयंसेवक, तमिल विश्वविद्यालय के छात्रों, एक तमिल संगठन के सदस्यों के साथ ही द्रमुक विधायकों दुरई चंद्रशेखरन तथा टी के जी नीलमेघम के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने इस घटना पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।        

द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन, तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता पी राधाकृष्णन आदि ने इस घटना में शामिल लोगों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया