लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश गूगल ट्रैकर पर शिक्षकों के टीकाकरण की अद्यतन जानकारी साझा करें

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:08 IST

Open in App

शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे ''गूगल ट्रैकर'' पर सप्ताह में दो बार शिक्षकों के टीकाकरण के बारे में अद्यतन आंकड़े साझा करें ।राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा सचिवों के साथ हुई बैठक में शिक्षा मंत्रालय ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों के टीकाकरण के लिए रोडमैप तैयार करने को कहा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इस महीने राज्यों को कोविड-रोधी टीके की दो करोड़ से अधिक अतिरिक्त खुराक उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूल शिक्षकों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जा सके। शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '' राज्य के शिक्षा सचिवों को जल्द से जल्द शिक्षकों के टीकाकरण के वास्ते रोडमैप तैयार करने के लिए अपने संबंधित स्वास्थ्य विभागों और जिलाधिकारियों के साथ चर्चा करने के लिए कहा गया है।'' अधिकारी ने कहा, '' राज्यों को मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए गूगल ट्रैकर पर सप्ताह में दो बार शिक्षकों के टीकाकरण का विवरण साझा करने के लिए भी कहा गया है।'' गौरतलब है कि कोविड-19 के हालात में सुधार के मद्देनजर कई राज्यों ने स्कूलों को दोबारा खोलना शुरू किया है इसलिए शिक्षकों एवं अन्य स्कूल कर्मचारियों के टीकाकरण को लेकर चिंता जाहिर की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos