लाइव न्यूज़ :

ओवैसी की पार्टी के MLA की विवादित टिप्पणीः तेजस्वी यादव ने कहा- गिरफ्तार करो, AIMIM कर रही है बीजेपी की बी टीम की तरह काम 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 21, 2020 09:38 IST

AIMIM के विधायक वारिस पठान ने शनिवार (15 फरवरी) को कर्नाटक के एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिना हिंदू-मुस्लिम का नाम लिए कहा कि '100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी पड़ेंगे।' उन्‍होंने कहा था कि अगर आजादी दी नहीं जाती तो छीनना पड़ेगा। वारिस के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है, जिसके बाद सियासी बवाल मच गया। 

Open in App
ठळक मुद्देAIMIM विधायक वारिस पठान की टिप्पणी को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने निंदनीय बताया है। तेजस्वी यादव ने वारिस पठान को गिरफ्तार करने के लिए कहा है।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के विधायक वारिस पठान की टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। उनके बयान को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने निंदनीय बताया है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कहा है। साथ ही साथ इस तरह की बयानबाजी के लिए किसी को भी न छोड़ने की बात कही।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, तेजस्वी यादव ने कहा, 'बयान निंदनीय है, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। AIMIM बीजेपी की बी टीम की तरह काम कर रही है। इसी तरह, अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा जैसे नेताओं को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जो भी भड़काऊ टिप्पणी करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए'

आपको बता दें कि AIMIM के विधायक वारिस पठान ने शनिवार (15 फरवरी) को कर्नाटक के एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिना हिंदू-मुस्लिम का नाम लिए कहा कि '100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी पड़ेंगे।' उन्‍होंने कहा था कि अगर आजादी दी नहीं जाती तो छीनना पड़ेगा। वारिस के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है, जिसके बाद सियासी बवाल मच गया।  मुंबई के भायखला से AIMIM विधायक वारिस पठान ने कहा था, 'ईंट का जवाब पत्‍थर से देना हमने सीख लिया है। मगर इकट्ठा होकर चलना होगा। अगर आजादी दी नहीं जाती तो हमें छीनना पड़ेगा। वे कहते हैं कि हमने औरतों को आगे रखा है...अभी तो केवल शेरनियां बाहर निकली हैं तो तुम्‍हारे पसीने छूट गए। तुम समझ सकते हो कि अगर हम सब एक साथ आ गए तो क्‍या होगा। 15 करोड़ हैं लेकिन 100 (करोड़ हिंदू) के ऊपर भारी हैं। ये याद रख लेना।'

बयान पर बवाल मचने के बाद वारिस पठान ने सफाई दी और कहा कि मेरे बयान को गलत और मोड़ दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से मोड़ दिया जा रहा है। मैं माफी नहीं मांग रहा हूं। यह बीजेपी है जो भारतीयों को अलग करने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :ऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनतेजस्वी यादवआरजेडीअसदुद्दीन ओवैसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील