लाइव न्यूज़ :

सेंट स्टीफन्स कॉलेज का बड़ा फैसला,छात्रावास खाली नहीं करने वाले विद्यार्थियों से 100 रुपये प्रतिदिन वसूलेगा

By भाषा | Updated: July 26, 2020 06:22 IST

कॉलेज प्राचार्य जॉन वर्गीज के अनुसार छात्रों को जुलाई की शुरुआत से बार-बार कहा गया है कि कॉलेज को नये सत्र में आने वाले विद्यार्थियों के लिए कमरों को संक्रमणमुक्त करना है।

Open in App
ठळक मुद्दे सेंट स्टीफन्स कॉलेज छात्रावास में रहने वाले उन विद्यार्थियों से 100 रुपये प्रतिदिन जुर्माना वसूलेगा जो सात अगस्त तक अपने कमरे खाली नहीं करतेकॉलेज के इस कदम से कई छात्र नाराज हैं

दिल्ली विश्वविद्यालय का सेंट स्टीफन्स कॉलेज छात्रावास में रहने वाले उन विद्यार्थियों से 100 रुपये प्रतिदिन जुर्माना वसूलेगा जो सात अगस्त तक अपने कमरे खाली नहीं करते। कॉलेज के इस कदम से कई छात्र नाराज हैं। नये नोटिस से खफा दिख रहे छात्रों ने कहा कि खासतौर पर ऐसे समय में यह आदेश अनुचित है जबकि वे अपने पैतृक स्थानों पर फंसे हुए हैं।

कॉलेज प्राचार्य जॉन वर्गीज के अनुसार छात्रों को जुलाई की शुरुआत से बार-बार कहा गया है कि कॉलेज को नये सत्र में आने वाले विद्यार्थियों के लिए कमरों को संक्रमणमुक्त करना है। कॉलेज की वेबसाइट पर चस्पा नोटिस के अनुसार, ‘‘मौजूदा महामारी को देखते हुए और रेजीडेंट जूनियर सदस्यों के अनेक अनुरोधों पर विचार करने के बाद जो छात्र कमरे खाली कर पाने में असमर्थ हैं, उन्हें सात अगस्त, 2020 से 100 रुपये प्रतिदिन के मामूली शुल्क पर कमरों को अपने पास रखने की अनुमति दी जाएगी।’’

नोटिस में कहा गया है, ‘‘रेजीडेंट जूनियर सदस्यों को यह भी सूचित किया जाता है कि जब भी सरकार छात्रावास सुविधाओं को फिर से खोलने की अनुमति देती है तो छात्रावास खुलने से एक सप्ताह पहले उनका सभी सामान हटा दिया जाएगा ताकि आवश्यक साफ-सफाई और मरम्मत का काम किया जा सके। इस स्थिति में सामान खोने या क्षति होने की जिम्मेदारी कॉलेज की नहीं होगी।’’

इससे पहले 23 जून को एक नोटिस जारी कर छात्रों को छात्रावास खाली करने को कहा गया था। वर्गीज ने यह भी कहा कि छात्रों से जो भुगतान करने को कहा जा रहा है, वह किराया नहीं बल्कि जुर्माना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिदृश्य में साफ-सफाई और संक्रमणमुक्त करने की प्रक्रिया लंबी है। वर्गीज ने कहा कि अगर छात्र कमरों की चाबियां अपने साथ ले गये हैं तो कुछ प्रक्रियाएं हैं जिन्हें कॉलेज अपना सकता है और छात्र भी उनसे अवगत हैं। भाषा वैभव माधव माधव

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos