लाइव न्यूज़ :

SSC पहली बार 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी ‘मल्टी-टास्किंग स्टॉफ’ परीक्षा आयोजित करेगा

By रुस्तम राणा | Updated: January 20, 2023 20:30 IST

सरकार की सबसे बड़ी भर्ती एजेंसियों में से एक एसएससी का मुख्य उद्देश्य विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में सभी ग्रुप बी (अराजपत्रित) और ग्रुप सी (गैर-तकनीकी) पदों पर भर्ती करना है। 

Open in App
ठळक मुद्दे13 क्षेत्रीय भाषाओं में उर्दू, तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कोंकणी, मणिपुरी (मैतेई), मराठी, उड़िया और पंजाबी शामिलअभी फिलहाल कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं का माध्यम सामान्यतः हिंदी और अंग्रेजी है

नयी दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) पहली बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में ‘‘मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टॉफ एग्जामिनेशन’’, 2022 आयोजित करेगा। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि 13 क्षेत्रीय भाषाओं में उर्दू, तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कोंकणी, मणिपुरी (मैतेई), मराठी, उड़िया और पंजाबी शामिल हैं। सरकार की सबसे बड़ी भर्ती एजेंसियों में से एक एसएससी का मुख्य उद्देश्य विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में सभी ग्रुप बी (अराजपत्रित) और ग्रुप सी (गैर-तकनीकी) पदों पर भर्ती करना है। 

आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं का माध्यम सामान्यतः हिंदी और अंग्रेजी है। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह कदम सभी नौकरी चाहने वालों को एक समान अवसर प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दृष्टिकोण के अनुरूप है कि किसी को भी भाषा की बाधा के कारण अवसर से वंचित नहीं किया जाए। 

उन्होंने कहा, ‘‘इससे देश भर से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को लाभ होने की संभावना है।’’ उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम के बाद, धीरे-धीरे संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लेखित सभी भाषाओं को शामिल करने की कोशिश की जा रही है। सिंह ने कहा कि नवंबर, 2022 में वाराणसी में हुए ‘‘काशी तमिल संगमम’’ के उद्घाटन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि “दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक भाषा तमिल है लेकिन इसके बावजूद हम इसे पूरी तरह से सम्मानित करने में सफल नहीं हुए हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘कर्मचारी चयन आयोग निरंतर कोशिश कर रहा है कि देश के विभिन्न वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराया जाए, जिससे क्षेत्रीय असमानताओं को दूर किया जा सके और संविधान के आदर्शों को प्राप्त किया जा सके तथा साथ ही साथ हमारे देश की भाषायी विविधता का उत्सव भी मनाया जा सके।’’

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :स्टाफ सिलेक्शन कमिशनएसएससी घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 जनवरी 2026 को ज्वाइन और 6 जनवरी को इस्तीफा, बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग से क्यों दिया रिजाइन?

भारतSSC Exam Schedule 2026: CGL से लेकर MTS तक..., एसएससी ने नए साल के लिए परीक्षा कैलेंडर किया जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

भारतSSC CGL Tier 1 Exam 2025 का रिजल्ट जारी, यहां से सीधे डाउनलोड करें

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

भारतमोदी सरकार को युवाओं की चिंता नहीं, क्योंकि वह वोट चुराकर सत्ता में आई है: राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष