लाइव न्यूज़ :

SSC GD Constable Result 2021 Declared: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, यहां जानें चेक करने का आसान तरीका @ssc.nic.in

By आजाद खान | Updated: March 26, 2022 12:59 IST

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर अपनी क्रेडेंशियल्‍स देकर उम्मीदवार आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती में करीब 25 हजार पदों को भरा जाएगा।

SSC GD Constable Result 2021 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 का रिजल्ट (SSC GD Constable Result 2021) कर्मचारी चयन आयोग ने जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर दे सकते हैं। इसे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी क्रेडेंशियल्‍स देनी पड़ेगी। आपको बता दें कि यह परीक्षा 16 नवंबर, 2021 से 15 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी जिसमें करीब 25 हजार से ज्‍यादा पदों पर भर्ती होगी। 

SSC GD Constable Result 2021: इस परीक्षा में पास होने के बाद पीईटी और पीएसटी होगा

आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने इस परीक्षा से जुड़े आनसर की को जारी किया था। आयोग ने पुरूष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए यह मेरिट लिस्ट को जारी किया है। इस परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों की पीईटी और पीएसटी होगी जिसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा। 

SSC GD Constable Result 2021:  इस तरीके से चेक व डाउनलोड करे जीडी कांस्टेबल 2021 के भर्ती के परिणाम

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 के रिजल्ट को चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। स्टेप 2. वहां आपको होमपेज पर 'एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2022' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। स्टेप 3. इसके बाद आपके सामने खुले नए पेज पर लॉगिन करें। स्टेप 4. फिर एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 का रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा। स्टेप 5. इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर लें ताकि आगे जाकर आप इसका इस्तेमाल कर पाएं। 

SSC GD Constable Result 2021: कब जारी होगा फाइनल आंसर की

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 के फाइनल आनसर की के जारी होने पर अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि फाइनल आनसर की 28 मार्च 2022 से 26 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है। इस पर ज्यादा अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना होगा ताकि उनसे कोई भी जरूरी अपडेट मिस न हो। आपको बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 भर्ती में कुल 25,271 रिक्तियां पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती में पास होने वाले उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 के तक वेतन दिया जाएगा।  

टॅग्स :भारतस्टाफ सिलेक्शन कमिशनSSC परीक्षा परिणामPoliceexam
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"