लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में ड्रोन के इस्तेमाल पर लगा बैन, जम्मू ड्रोन हमले के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

By वैशाली कुमारी | Updated: July 4, 2021 21:55 IST

जम्मू स्थित भारतीय वायुसेना के अड्डे पर हुए ड्रोन हमले के एक हफ्ते बाद प्रशासन ने श्रीनगर में ड्रोन के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू वायुसेना के अड्डे पर हमला करने के लिए विस्फोटकों से लैस ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया थाभारतीय वायु सेना ऐसी चुनौतियों और हमलों से निपटने के लिए क्षमताओं को मजबूत बना रही है

जम्मू स्थित भारतीय वायुसेना के अड्डे पर हुए ड्रोन हमले के एक हफ्ते बाद प्रशासन ने श्रीनगर में ड्रोन के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। वहीं ड्रोन की खरीद पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। जिलाधिकारी मोहम्मद ऐजाज ने 3 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि जिन भी लोगों के पास ड्रोन कैमरा या हवाई संबंधी अन्य यंत्र आदि हैं, वे उसे पुलिस के पास जमा करा दें।

मोहम्मद ऐजाज ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'जम्मू स्थित भारतीय वायुसेना के अड्डे पर हुए ड्रोन हमले के के बाद श्रीनगर की सुरक्षा को देखते हुए ड्रोन रखने, बेचने और इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया गया है। जिन लोगों के पास ड्रोन हैं, वे उन्हें नजदीकी पुलिस थाने में जमा कराएं।' कृषि, पर्यावरण संरक्षण और आपदा न्यूनीकरण क्षेत्रों में सर्वेक्षण और निगरानी गतिविधियों के लिए ड्रोन का उपयोग करने वाले सरकारी विभागों को स्थानीय पुलिस स्टेशन को उनका उपयोग करने से पहले सूचित करने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही प्रशासन ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और साथ ही पुलिस को प्रतिबंध लागू करने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि हाल ही में जम्मू में वायुसेना के अड्डे पर हमला करने के लिए विस्फोटकों से लैस ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया था। भारत में महत्त्वपू्र्ण सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले के लिए पाकिस्तान के संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा मानवरहित हवाई यानों का इस्तेमाल करने का यह पहला ऐसा मामला है।

वहीं इस मामले में वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने बताया कि जम्मू में वायु सेना के अड्डे पर हुए ड्रोन हमले आतंकी कार्रवाई थी, जिनका मकसद प्रमुख सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाना था। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना सुरक्षा की ऐसी चुनौतियों और हमलों से निपटने के लिए अपनी क्षमताओं को मजबूत बना रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरश्रीनगर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण