लाइव न्यूज़ :

श्रीनगरः आतंकवादियों ने पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या की, हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 7, 2021 21:15 IST

जम्मू-कश्मीरः रात करीब आठ बजे, आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल तौसिफ अहमद पर बटमालू स्थित एसडी कॉलोनी में उसके आवास के पास गोलियां चलाईं।

Open in App
ठळक मुद्देहमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने हमले की निंदा की है।

श्रीनगरः शहर के बटमालू इलाके में रविवार को आंतकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कॉन्स्टेबल की पहचान तौसिफ अहमद के तौर पर हुई है।

 

उन्होंने बताया, “रात करीब आठ बजे, आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल तौसिफ अहमद पर बटमालू स्थित एसडी कॉलोनी में उसके आवास के पास गोलियां चलाईं।” उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए यहां एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

इस बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने हमले की निंदा की है। पार्टी ने ट्वीट किया, “श्रीनगर के बटमालू में 29 वर्षीय पुलिसकर्मी पर किए गए कायरतापूर्ण हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं जिसमें उसने अपनी जान गंवा दी। निंदा के लिए शब्द पर्याप्त नहीं होंगे। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।” 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?