श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने भारतीय मछुआरों के जाल को नुकसान पहुंचाया

By भाषा | Published: July 6, 2021 07:25 PM2021-07-06T19:25:24+5:302021-07-06T19:25:24+5:30

Sri Lankan Navy personnel damage Indian fishermen's net | श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने भारतीय मछुआरों के जाल को नुकसान पहुंचाया

श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने भारतीय मछुआरों के जाल को नुकसान पहुंचाया

रामेश्वरम (तमिलनाडु), छह जुलाई श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने कच्चातीवू के निकट मछली पकड़ने के दौरान भारतीय मछुआरों के मछली पकड़ने के जाल और अन्य उपकरणों को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। मछुआरों के एक संघ ने यह बात कही।

रामेश्वरम मछुआरा संघ के प्रमुख पी सेसुराजा ने आरोप लगाया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने सोमवार आधी रात के आसपास मछली पकड़ने के जाल और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया।

मामले की सूचना स्थानीय मत्स्य अधिकारियों को दे दी गई है।

सेसुराजा और विभिन्न मछुआरा संघों ने मांग की कि केंद्र इस मुद्दे को श्रीलंकाई सरकार के समक्ष उठाकर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कार्रवाई करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lankan Navy personnel damage Indian fishermen's net

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे