लाइव न्यूज़ :

विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में सपा का हाथ : बृजलाल

By भाषा | Updated: November 28, 2021 11:34 IST

Open in App

लखनऊ, 28 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर आरोप लगाया कि 2005 में हुई भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्‍या में ‘‘सपा का हाथ था।’’

सांसद बृजलाल ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रदेश में अपराधों का रोना रोने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शायद भूल गए हैं कि 2012 से 2017 की शुरुआत तक उनके कार्यकाल में प्रदेश में किस तरह का गुंडाराज और माफिया राज था।''

उन्होंने कहा, ‘‘सपा का चुनाव निशान लाइट मशीन गन होना चाहिए था क्योंकि एके 47 से कृष्णानंद राय को 67 गोली मारी गई थी और इस कांड में सपा का हाथ था।''

गौरतलब है कि 29 नवंबर 2005 को गाजीपुर जिले में मोहम्मदाबाद क्षेत्र के तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की गोलियां मारकर हत्‍या कर दी गई थी। इस मामले में विधायक के परिजनों ने मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी और मुन्‍ना बजरंगी समेत कई लोगों पर आरोप लगाया था।

भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार राज्‍यसभा सदस्‍य बृजलाल ने कहा, ''वह (अखिलेश यादव) यह भी भूल गए कि जिस संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ से मुलायम सिंह यादव और खुद अखिलेश संसद पहुंचे, वह किस तरह से आंतकवाद की फैक्ट्री में बदल गया था। और तो और वह यह भी भूल गए कि उन्होंने अपने घोषणा पत्र में न सिर्फ आंतकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने का वादा किया था, बल्कि सत्ता में आने के बाद मुकदमे वापस लेने की भरसक कोशिश भी की थी।''

पार्टी सांसद ने कहा कि अखिलेश के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती राज्य सरकार में उत्तर प्रदेश आतंकवाद और गुंडाराज का गढ़ बन गया था और आतंकवादी गुंडों और माफियाओं को उनके परिवार की पूरी शह मिली हुई थी। उन्होंने कहा, ‘‘यही अखिलेश यादव थे, जिनके मुख्यमंत्री रहते हुए प्रतापगढ़ में एक जांबाज पुलिस अधिकारी जियाउल हक की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। यह अखिलेश यादव ही थे, जिनके कार्यकाल में जवाहर बाग में अवैध कब्जा हटाने गए दो पुलिस अधिकारी मुकुल द्विवेदी और संतोष यादव शहीद हुए थे।’’

उन्होंने कहा कि लोग कैसे भूल सकते हैं कि अखिलेश के नेतृत्व वाली सरकार ने कैसे दिल्ली के बाटला हाउस, अजमेर विस्फोट, लखनऊ में कचहरी में हुए बम धमाकों, वाराणसी में हुए श्रृंखलाबद्ध धमाकों में शामिल ‘‘इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया।’’

उन्होंने कहा कि अखिलेश की ही सरकार थी जिसमें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बरेली, फैजाबाद और गाजियाबाद जैसे स्थानों पर 200 से भी ज्यादा बड़े दंगे हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी