लाइव न्यूज़ :

SpiceJet का पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित, संपर्क में आने वाले सभी स्टाफ को 'सेल्फ-क्वॉरेंटाइन' की हिदायत

By भाषा | Updated: March 29, 2020 14:21 IST

संक्रमित पायलट के सहकर्मियों में से एक, स्पाइसजेट के फर्स्ट ऑफिसर, कोविड-19 की जांच में पॉजीटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट 28 मार्च को आई। मार्च 2020 में पायलट ने किसी भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का परिचालन नहीं किया है।

Open in App

स्पाइसजेट एयरलाइंस का एक पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। हालांकि एअरलाइन ने बताया है कि संबंधित पायलट ने मार्च में किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन नहीं किया।

एअरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे सहकर्मियों में से एक, स्पाइसजेट के फर्स्ट ऑफिसर, कोविड-19 की जांच में पॉजीटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट 28 मार्च को आई। मार्च 2020 में उन्होंने किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन नहीं किया। उन्होंने (पायलट) 21 मार्च को आखिरी बार चेन्नई से दिल्ली के बीच घरेलू उड़ान का परिचालन किया था और तभी से उन्होंने स्वयं को अपने घर में पृथक रखा है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि इस पायलट के सीधे संपर्क में आने वाले चालक दल के सभी सदस्यों और स्टाफ से अगले 14 दिन तक के लिए खुद को घर में पृथक रखने को कहा गया है।

भारत में यह विषाणु अब तक 25 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है और 1,000 से अधिक लोगों को बीमार कर चुका है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में इस समय 21 दिन का लॉकडाउन प्रभावी है जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस अवधि में सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें बंद रहेंगी।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। हमारे सभी विमान जनवरी के अंत से ही संक्रमण मुक्त किए जा रहे हैं और इस काम में इस्तेमाल की जा रहीं चीजें डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुरूप हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसस्पाइसजेटकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह