लाइव न्यूज़ :

तेज रफ्तार कार पानी भरे खड्ड में गिरी, मुजफ्फरपुर के एसपी सिटी के बेटे की मौत

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:01 IST

Open in App

हाजीपुर (बिहार), 11 नवंबर वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे एक खड्ड में गिर गई। हादसे में कार में सवार मुजफ्फरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (सदर) के पुत्र की मौत हो गयी जबकि अंगद नामक एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 22 (एनएच-22) पर हुए इस हादसे में मुजफ्फरपुर जिला के नगर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के पुत्र राजवीर (17) की मौत हो गई है जबकि अंगद कुमार नामक एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

दुर्घटनाग्रस्त हुई उक्त कार को नाबालिग राजवीर स्वयं चला रहे थे।

दयाल ने बताया कि घायल युवक का हाजीपुर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित