लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः NSA अजित डोभाल के बाद खजूरी खास पहुंचे एसएन श्रीवास्तव, कहा- हम आपके साथ हैं, कल्याण के लिए काम करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 17:27 IST

स्पेशल सीपी एसएन श्रीवास्तव ने लोगों से कहा कि मैं यहां लोगों को आश्वस्त करने के लिए आया हूं कि हम उनके साथ हैं और उनके कल्याण के लिए हैं। यहां के लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और आश्वासन दिया है कि वे भाईचारे की भावना को वापस लाने के लिए अमन समितियों के माध्यम से मिलकर काम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीवास्तव एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं।सीआरपीएफ ने भी गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अधिकारी के नए पद संभालने संबंधी आदेश जारी किया। 

दिल्ली हिंसा पर स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) एसएन श्रीवास्तव ने खजूरी खास में फ्लैग मार्च निकाला। खजूरी खास पहुंच कर उन्होंने लोगों से बात की। 

स्पेशल सीपी ने लोगों से कहा कि मैं यहां लोगों को आश्वस्त करने के लिए आया हूं कि हम उनके साथ हैं और उनके कल्याण के लिए हैं। यहां के लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और आश्वासन दिया है कि वे भाईचारे की भावना को वापस लाने के लिए अमन समितियों के माध्यम से मिलकर काम करेंगे।

हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिंसा पर नियंत्रण के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारी एस एन श्रीवास्तव को सीआरपीएफ से वापस बुलाकर दिल्ली पुलिस का विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया है।

श्रीवास्तव एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं, जिनके 29 फरवरी को अमूल्य पटनायक के विस्तारित कार्यकाल के खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने की संभावना है।

दिल्ली सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि अधिकारी को दिल्ली पुलिस के इस पद पर ‘‘तत्काल प्रभाव’’ से नियुक्त किया जा रहा है। श्रीवास्तव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में विशेष महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत थे। सीआरपीएफ ने भी गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अधिकारी के नए पद संभालने संबंधी आदेश जारी किया। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टअमित शाहअरविन्द केजरीवालसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील