लाइव न्यूज़ :

किसानों के प्रदर्शन की सफलता के लिए दिल्ली के गुरुद्वारों में विशेष अरदास की गई

By भाषा | Updated: December 1, 2020 11:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के प्रदर्शन की सफलता के लिए राष्ट्रीय राजधानी के सभी गुरुद्वारों में मंगलवार सुबह विशेष अरदास की गई।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि प्रदर्शनकारी किसानों की मांगें मान ली जाएं, इसके लिए सभी गुरुद्वारों में ‘अरदास’ की गई।

उन्होंने बंगला साहिब गुरुद्वारे में अरदास में शामिल होने के बाद कहा, ‘‘डीएसजीएमसी भाजपा नेताओं समेत उन लोगों की निंदा करता है, जो आरोप लगा रहे हैं कि प्रदर्शनकारी किसान खालिस्तानी और आतंकवादी हैं।’’

सिरसा ने कहा, ‘‘एक किसान को प्रदर्शन के दौरान सेना में शामिल एवं कश्मीर में तैनात उसके बेटे की मौत की सूचना मिली। क्या ऐसे लोग आतंकवादी हो सकते हैं?’’

उल्लेखनीय है कि नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ खासकर पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान दिल्ली सीमा के विभिन्न प्रवेश मार्गों पर मंगलवार को लगातार छठे दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को डर है कि ये कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त कर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए