लाइव न्यूज़ :

Sambhal violence: संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों 5-5 लाख रुपए देगी सपा, अखिलेश ने किया ऐलान

By राजेंद्र कुमार | Updated: November 30, 2024 16:55 IST

सपा के प्रमुख प्रवक्ता और एमएलसी राजेंद्र चौधरी के अनुसार जल्दी ही ये आर्थिक सहायता राशि परिजन को उपलब्ध कराई जाएगी। सपा ने यह मांग भी की है कि योगी सरकार संभल में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद करे।  

Open in App
ठळक मुद्देसपा के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं को घर में नजरबंद कर संभल जाने से रोका संभल में धारा 163 लगाई गई, 10 दिसंबर तक नेताओं के संभल में प्रवेश पर भी रोक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा का लेकर सियासत जारी हैं। शनिवार को प्रदेश सरकार ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय को घर में नजरबंद कर संभल नहीं जाने दिया। इसके साथ ही सपा के चार सांसदों को भी संभल में प्रवेश करने से रोका गया। वहीं दूसरी तरफ संभल में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन को सपा ने पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यह घोषणा की है।

सपा के प्रमुख प्रवक्ता और एमएलसी राजेंद्र चौधरी के अनुसार जल्दी ही ये आर्थिक सहायता राशि परिजन को उपलब्ध कराई जाएगी। सपा ने यह मांग भी की है कि योगी सरकार संभल में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद करे।  

योगी सरकार ने यह मांग करते हुए सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा के डेलीगेशन को संभल नहीं जाने देने को लेकर योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा सपा के प्रदेश अध्यक्ष को घर में नजरबंद कर संभल जाने से रोका गया। इसी तरह सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क, मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक, रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा को संभल नहीं जाने दिया गया।

अखिलेश ने कहा कि प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है। ऐसा प्रतिबंध अगर सरकार उन पर पहले ही लगा देती, जिन्होंने दंगा-फसाद करवाने का सपना देखा और उन्मादी नारे लगवाए तो संभल में सौहार्द-शांति का वातावरण नहीं बिगड़ता।

अखिलेश ने संभल जिला प्रशासन द्वारा संभल में धारा 163 लगाने की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि संभल के डीएम ने कहा है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति, कोई सामाजिक संगठन या जन प्रतिनिधि जनपद की सीमा में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना 10 दिसंबर तक प्रवेश नहीं करेगा। अखिलेश का कहना है कि संभल में हुई हिंसा के कारणों को छिपाने के लिए ही यह आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा है कि संभल के सभी प्रशासनिक अफसरों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ कार्रवाई ही जानी चाहिए।

सपा के डेलिगेशन को संभल जाना था 

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा के 15 सदस्यीय डेलिगेशन को संभल जाने वाला था। संभल में सपा नेता पीड़ितों से मिलकर हिंसा के कारणों का पता लगाने के लिए वहां जाना चाहते थे। शनिवार को सपा नेताओं के संभल जाने के लिए घर से निकलने के पहले ही पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और सपा के प्रदेश अध्यक्ष को घर में नजरबंद कर दिया। इसी तरह सपा के चार सांसदों को बॉर्डर पर रोक कर संभल में जाने नहीं दिया। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीसंभल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?