लाइव न्यूज़ :

अपर्णा यादव ने थामा 'कमल' तो सपा प्रवक्ता का तंज- केवल अखिलेश यादव की रगों में नेताजी मुलायम सिंह यादव का खून

By विनीत कुमार | Updated: January 19, 2022 15:52 IST

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गई। अखिलेश यादव ने जहां उन्हें बधाई दी, वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने अपर्णा यादव के भाजपा में जाने पर कसा तंज।सपा प्रवक्ता ने कहा- नेताजी के एक ही बेटा है और एक ही बहू भी है।फखरुल हसन चांद ने कहा- बाकी नेताजी का कोई बेटा नहीं जिसका डीएनए नेताजी का हो

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इसकी तेज अटकलें मंगलवार से ही लगने लगी थी। अपर्णा के भाजपा में जाने की खबरों के बीच समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने तंज कसते हुए कहा कि केवल अखिलेश यादव की रगों में ही मुलायम सिंह यादव का खून है।

फखरुल हसन चांद ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं जब से समाजवादी पार्टी में आया तब से एक बात ही जानता हूं कि आदरणीय नेताजी के एक ही बेटा है और वो है हम सबके महबूब नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी, और नेताजी कि एक ही बहू है जिनका नाम है आदरणीय डिंपल भाभी, बाकी नेताजी का कोई पुत्र नही जिसकी रगों में नेता जी का खून दौड़ता हो जिसका डीएनए नेताजी के हो, जब कोई दूसरा बेटा हम नही मानते तो दूसरी कोई बहू भी नही हो सकती है।'

Koo App
मैं जब से समाजवादी पार्टी में आया तब से एक बात ही जानता हूँ कि आदरणीय #नेताजी के एक ही बेटा है और वो है हम सबके महबूब नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी , और नेताजी कि एक ही #बहु है जिनका नाम है आदरणीय #डिंपल भाभी , बाकी नेताजी का कोई पुत्र नही जिसकी रगों में नेता जी का खून दौड़ता हो जिसका #डीएनए नेताजी के हो, जब कोई दूसरा बेटा हम नही मानते तो दूसरी कोई #बहु भी नही हो सकती है ।।
- Fakhrul Hasan Chaand (@chaandsamajwadi) 19 Jan 2022

बता दें कि अपर्णा यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि उन्हें भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के पुत्र हैं।

अपर्णा के भाजपा में जाने पर अखिलेश यादव ने क्या कहा

अखिलेश यादव ने अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। लखनऊ में पत्रकारों से उन्होंने कहा 'सबसे पहले मैं बधाई और शुभकामनाएं दूंगा। साथ ही साथ खुशी इस बात की है कि हमारी समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंच कर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी।’ 

अखिलेश जब यह पूछा गया कि क्या उनको (अपर्णा को) रोकने की कोशिश नहीं की गयी, इसके जवाब में अखिलेश ने कहा, 'नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की।’

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थामा। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअपर्णा यादवभारतीय जनता पार्टीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब