लाइव न्यूज़ :

सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने दिया इस्तीफा, पत्र लिखकर अखिलेश यादव पर लगाए आरोप

By राजेंद्र कुमार | Updated: February 18, 2024 18:39 IST

सलीम शेरवानी ने अपने इस्तीफे को लेकर अखिलेश यादव को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अखिलेश यादव पर मुस्लिम नेताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि सपा मुसलमानों का भरोसा खो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैबताया जा रहा है कि वह राज्यसभा टिकट न मिलने से नाराज थेअखिलेश यादव पर मुस्लिम नेताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया

लखनऊ: कांग्रेस के नेता नाराज होकर पार्टी छोड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (सपा) में नाराज नेता अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। जिसके चलते ही  रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह राज्यसभा टिकट न मिलने से नाराज थे। इसके पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दिया था। सलीम शेरवानी ने अपने इस्तीफे को लेकर अखिलेश यादव को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अखिलेश यादव पर मुस्लिम नेताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि सपा मुसलमानों का भरोसा खो रही है। फिलहाल सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सलीम शेरवानी के इस्तीफे को लेकर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। कहा जा रहा है कि पार्टी के नाराज नेता अब नया ठिकाना खोजने लगे है, जिसके चलते अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।

अखिलेश यादव पर लगाए आरोप

सपा नेताओं के अनुसार, सलीम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी में मुसलमानों की उपेक्षा से परेशान होकर महासचिव पद से इस्तीफा दे रहा हूं। जल्द ही भविष्य को लेकर फैसला लूंगा। सलीम शेरवानी का कहना है कि अब सपा में मुस्लिम नेता लगातार उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके बाद भी सपा मुखिया ने राज्यसभा के चुनाव में किसी मुस्लिम नेता को उम्मीदवार बनाए जाने पर विचार नहीं किया।

बेशक मेरे नाम पर विचार नहीं होता लेकिन किसी मुस्लिम नेता को जरूर राज्यसभा में भेजा जाना चाहिए था। अखिलेश यादव से खफा सलीम शेरवानी कहते हैं कि मुसलमान एक सच्चे रहनुमा की तलाश में हैं। मुझे लगता है सपा में रहते हुए मैं मुसलमान की हालत में बहुत परिवर्तन नहीं ला सकता। सलीम शेरवानी ने यह आरोप भी लगाया है कि अखिलेश यादव (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) यानी पीडीए फार्मूले का नाम लेते हैं लेकिन राज्यसभा में उम्मीदवारों की लिस्ट को देखकर लगता है कि वह खुद ही पीडीए को कोई महत्व नहीं देते।

कौन है सलीम शेरवानी?

सलीम शेरवानी यूपी की बदायूं लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने सपा के टिकट पर चार बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। इसके अलावा वह एक बार कांग्रेस के टिकट पर भी सांसद बने थे। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सपा से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। कांग्रेस के टिकट पर वह बीते लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन जीत नहीं हासिल कर सके। उसके बाद वे सपा में शामिल हो गए थे। 

सलीम शेरवानी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के काफी करीबी रहे हैं। वर्ष 1984 में उन्होंने राजीव गांधी के कहने पर ही पहला चुनाव लड़ा था। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी उन्हे बहुत मानते थे। वह शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। अब एक बार फिर वह सपा से दूरी बना रहे हैं, कहा जा रहा है कि वह फिर कांग्रेस में जाने की सोच रहे हैं।  मौलाना शहाबुद्दीन भी अखिलेश से नाराज  

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात बरेली शरीफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भी अखिलेश यादव से खफा हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस पत्र में उन्होने लिखा है कि आपने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को मिलाकर पीडीए बनाया है। इसके लेकर आप अभियान भी चला रहे हैं, लेकिन राज्यसभा के चुनाव में आपने एक भी मुस्लिम नेता को उम्मीदवार नहीं बनाया। जबकि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के जितने भी विधायक जीते, वह सब मुसलमानों की वजह से ही जीते। उस दौरान 98 प्रतिशत मुसलमानों ने सपा को वोट दिया और आपकी इज्जत बचाई। मगर आपने तो एक भी मुसलमान को राज्यसभा भेजना गवारा नहीं समझा। आपके इस रवैये और फैसले से मुसलमानों को ठेस पहुंची है।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए