लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने कहा था, 'माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा', सपा सांसद बोले- इससे उनका गुरूर झलकता है

By शिवेंद्र राय | Updated: February 27, 2023 15:55 IST

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा में 'माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा' बयान दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने इसे योगी आदित्यनाथ का गुरूर बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधान सभा में योगी ने कहा था, 'माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा'प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी ने दिया था बयानसपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा- इससे उनका गुरूर झलकता है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा में 'माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा' बयान दिया था। योगी के इस बयान के बाद सदन में ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आपत्ति जताई थी। अब सपा के एक और नेता ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

 सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क का कहना है कि ऐसी भाषा असंसदीय है। शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, "यह अनपार्लियामेंट्री अल्फाज है, ये बात किसी पढ़े लिखे आदमी को नहीं कहनी चाहिए। यह किसी को भी नहीं कहना चाहिए इससे गुरूर टपकता है। ताकत अपनी जगह है, लेकिन अपनी जुबान से कोई ऐसे अल्फाज अदा ना करें। माफियाओं को कंट्रोल करने के लिए पॉलिसी होनी चाहिए ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। बड़े बड़े माफिया हैं वो और ज्यादा पनप रहे हैं।"

 विधान सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 'माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा' बयान के बाद से ही इस पर लगातार सियासी बयानबाजी हो रही है। एक ओर जहां विपक्ष के नेता इसकी आलोचना कर रहे हैं वहीं कुछ नेता ऐसे भी हैं जो योगी के बयान से सहमत हैं। योगी के बयान से सहमत होने वाले नेताओं में सबसे बड़ा नाम सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर हैं।

सदन में सीएम योगी द्वारा दिए गए 'माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा' वाले बयान का समर्थन करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा,  "मैं पूरी तरह से इस बयान से सहमत हूं। अखिलेश यादव को इस बयान से तकलीफ क्यों है? अतीक अहमद को समाजवादी पार्टी ने हमेशा से शरण दी है।"

बता दें कि बीते रविवार को यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आवास पर हुए भोज कार्यक्रम में अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनो ने हिस्सा लिया था। अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "सीएम योगी और अखिलेश यादवजी जनता के सामने लड़ते हैं लेकिन बंद करने में साथ बैठकर रसमलाई और चमचम का मजा लेते हैं। ओपी राजभर ने कहा ये लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता इसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशप्रयागराजसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो