लाइव न्यूज़ :

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य से स्पेशल टास्क फोर्स ने की पूछताछ, जानिए क्या है मामला

By शिवेंद्र राय | Updated: July 26, 2022 11:59 IST

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में स्वामी प्रसाद मौर्य के कैबिनेट मंत्री रहते हुए उनके निजी सचिव अरमान ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी की थी। इसी मामले में यूपी एसटीएफ ने मौर्य से पूछताछ की। अरमान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसाद मौर्य से स्पेशल टास्क फोर्स पूछताछ कीधोखाधड़ी से पैसे वसूलने का है मामलामौर्य के निजी सचिव रहे अरमान पर दर्ज है केस

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके स्वामी प्रसाद मौर्य से यूपी एसटीएफ ने पूछताछ की है। एसटीएफ ने स्वामी प्रसाद मौर्य से ये पूछताछ एक ठगी के मामले में की है। हाल ही में मौर्य के निजी सचिव रहे अरमान और दो और लोगों को एसटीएफ ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। अब इसी मामले में यूपी एसटीएफ ने स्वामी प्रसाद मौर्य से भी पूछताछ की।

क्या है मामला

स्वामी प्रसाद मौर्य जब मंत्री थे जब उनके निजी सचिव अरमान का नाम एक फर्जीवाड़े में आया था। अरमान पर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। इस मामले में अरमान और उसके तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अरमान एक पूरा गिरोह चलाता था जो युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के सपने दिखाकर पैसे एंठता था। गिरफ्तारी के समय अरमान और उसके साथियों के पास से यूपी एसटीएफ ने बड़ी मात्रा में स्टूडेंट्स की मार्कशीट, आधार कार्ड और कुछ फर्जी सरकारी दस्तावेज़ भी जब्त किए थे। एसटीएफ की टीम ने अरमान को कुशीनगर के पडरौना स्थित उसके घर से इसी साल अप्रैल में गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगने के धंधे में अरमान के साथ कुछ स्थानीय पत्रकार भी शामिल थे। अरमान साल 2009 से ही स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ है। तब मौर्य बसपा के नेता हुआ करते थे। 2009 में स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर से चुनाव लड़ने आये थे। उतभी से पडरौना का रहने वाले अरमान खान उनके साथ रहने लगा।

कौन हैं स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वमी प्रसाद मौर्य फिलहाल समाजवादी पार्टी के नेता हैं। 2022 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों से पहले मौर्य भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। चुनाव के समय मौर्य ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया था। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा नेता हुआ करते थे। 2017 में भाजपा की लहर देखकर मौर्य ने मायावती का साथ छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी। मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्या भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं। 

टॅग्स :स्वामी प्रसाद मौर्यBJPउत्तर प्रदेशबीएसपीसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर