लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन लीक कांड में बर्खास्त हुए डॉक्टर कफील खान को सपा ने दिया एमएलसी का टिकट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 15, 2022 22:27 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव से डॉक्टर कफील खान ने मंगलवार को मुलाकात की थी। कफील ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन हादसे पर लिखी किताब भेंट की थी। उसी समय से यह चर्चा हो रही थी कि सपा कफील खान को एमएलसी चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर कफील खान साल 2017 में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुए ऑक्सीजन लीक कांड में बर्खास्त हुए थेडॉक्टर कफील खान पर एएमयू में सीएए प्रदर्शन में कथित भड़काऊ भाषण देने के लिए एनएसए भी लगा थासमाजवादी पार्टी ने कफील खान को देवरिया-कुशीनगर सीट से एसएलसी प्रत्याशी बनाया है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार से तिलमिलाये समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव में देवरिया-कुशीनगर सीट से डॉक्टर कफील खान को सपा का उम्मीदवार बना दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में साल 2017 में हुए कथित ऑक्सीजन लीक कांड में फंसने के बाद जेल काटने वाले डॉक्टर कफील खान को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

उसके बाद डॉक्टर कफील खान सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में यूपी सरकार द्वारा एनएसए में निरूद्ध रहे हैं। यूपी सरकार ने जब एनएसए की अवधि बढ़ाने को इलाहााद हाईकोर्ट में अपील की तो कोर्ट ने गिरफ्तारी को अवैधानिक बताते हुए कफील खान को अविलंब रिहा करने का आदेश दिया था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव से डॉक्टर कफील खान ने मंगलवार को मुलाकात की थी। कफील ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन हादसे पर लिखी किताब भेंट की थी। उसी समय से यह चर्चा हो रही थी कि सपा कफील खान को एमएलसी चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है।

विधान परिषद चुनाव में सपा सभी 36 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। जिनमें से 33 सीट पर सपा का कब्जा रहा है। उनमें से सात सपा से किनारा करके भाजपा में जा चुके हैं।

हालांकि सपा की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर सभी 36 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होनी है लेकिन खबरों के मुताबिक फैजाबाद- अंबेडकर नगर सीट से हीरालाल यादव, लखनऊ-उन्नाव सीट से सुनील सिंह साजन, मथुरा-एटा-कासगंज सीट से उदयवीर सिंह, बस्ती-गोरखपुर सीट से संतोष यादव सनी, बाराबंकी सीट से राजेश यादव, बलिया सीट से अरविंद गिरी को मैदान में उतार सकती है।

विधान परिषद की 36 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार 15 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 9 अप्रैल को एमएलसी चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और 12 अप्रैल को वोटों की गिनती होगी।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील