लाइव न्यूज़ :

कानून व्यवस्था समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर सपा ने किया तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 15, 2021 18:31 IST

Open in App

लखनऊ, 15 जुलाई उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, महंगाई तथा बकाया गन्ना मूल्य समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने बृहस्पतिवार को राज्य के सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।

सपा प्रवक्ता डॉक्टर आशुतोष वर्मा ने यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन महंगाई, कानून- व्यवस्था, बेरोजगारी, गन्ना बकाया मूल्य भुगतान समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर किया गया।

वर्मा ने कहा, "हम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। आज यह प्रदेशव्यापी प्रदर्शन इसकी शुरुआत है। साथ ही यह प्रदर्शन प्रशासन का इस्तेमाल करके ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों को जीतने वाली भाजपा सरकार के कुशासन को उजागर करने के लिए भी है।"

वर्मा ने कहा कि यह संदेश उन लोगों के लिए भी है, जो यह कहा करते थे कि सपा ज़मीन पर नहीं उतरती। आज वह आकर देख सकते हैं कि अगर पूरे प्रदेश में कोई ज़मीनी पार्टी है, तो वह सपा ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने फ्लाइट कैंसिल होने पर माफी मांगी, कहा- बताया कब स्थिति हो जाएगी सामान्य

क्रिकेटस्मृति मंधाना ने शादी टलने पर तोड़ी चुप्पी, उनके हाथों में नहीं दिखी सगाई की अंगूठी

क्रिकेटक्या IPL 2026 में रियान पराग करेंगे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी? असम के क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील