लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी यूपी की 22 सीटों पर सपा-बसपा-आरएलडी में सीटों का बंटवारा, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 17, 2019 12:19 IST

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा और रालोद ने गठबंधन किया है। गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 22 सीटों का फार्मूला तय हो गया। जानें किसे मिली कितनी सीटें...

Open in App
ठळक मुद्देसपा-बसपा गठबंधन में शामिल हुई आरएलडीआरएलडी चार सीटें मांग रही थी लेकिन तीन से ही करना पड़ा संतोष

2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा और रालोद ने साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 22 सीटों का बंटवारा हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिमी यूपी की 22 में से 11 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी, 8 सीटों पर सपा और तीन सीटें रालोद के लिए आवंटित की गई हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से 58 सीटों पर अभी फार्मूला तय होना बाकी है। यहां देखिए किस पार्टी के खाते में कई कौन सीट..

बसपा के खाते में गई लोकसभा सीटेंः- नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ-हापुड़, बुलंदशहर, आगरा, फतेहपुर सिकरी, सहारनपुर, अमरोहा, बिजनौर, नगीना, बिजनौर, 

सपा के खाते में गई लोकसभा सीटेंः- हाथरस, कैराना, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा।

रालोद के खाते में गई लोकसभा सीटेंः- बागपत, मुजफ्फरनगर, मथुरा।

आरएलडी के प्रभुत्व वाली बागपत सीट पर जयंत चौधरी प्रत्याशी हो सकते हैं। इसके अलावा पार्टी मुखिया अजित सिंह मुजफ्फरपुर से ताल ठोक सकते हैं। हाथरस से कौन चुनाव लड़ेगा अभी यह तय किया जाना बाकी है। इसके अलावा मथुरा से सपा नेता संजय लाठर को आरएलडी के चुनाव निशान से लड़ाया जा सकता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)राष्ट्रीय लोक दलअखिलेश यादवमायावतीजयंत चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर